हिमाचल में भारी बारिश से पांच लोगों की मौत हो गई है। निरमंड की सरघा पंचायत के थाडेधार गांव में देर रात बादल फटने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई जबकि ऊना के भद्रकाली में रविवार तड़के बिजली गिरने से एक लड़की ने दम तोड़ दिया। मंडी से सटे तल्याहड़ में दोस्तों संग गडराल खड्ड में नहाने उतरा युवक डूब गया तो कांगड़ा जिले के छोटी बही गांव में 12वीं के छात्र की बनेर खड्ड में बहने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
2 of 7
ऊना और कांगड़ा में खड्डों और नालों में सात गाड़ियां बह गईं। कांगड़ा में पांच घर और तीन दर्जन गौशालाएं ढह गई हैं। नाहन के रामकुंडी में शाहिद बेग का तीन कमरों का मकान ध्वस्त हो गया है। प्रदेश के पांच एनएच सहित 300 सड़कें भी बंद हो गई हैं। थाडेधार में रात 11:30 बजे बादल फटा, जिससे समेज खड्ड में बाढ़ आ गई।
विज्ञापन
3 of 7
बाढ़ का पानी बिट्टू राम के घर की निचली मंजिल में घुस गया, जिससे भीतर सो रहे उनके बच्चों दिवान सिंह (12) और सुशील कुमार (8) की मलबे में दबकर मौत हो गई। घर के बाकी सदस्यों ने भागकर जान बचाई। बाढ़ से आधा दर्जन घर ध्वस्त हो गए जबकि कई गाय और बकरियां बह गईं।
4 of 7
ऊना के भद्रकाली में रविवार सुबह 3:00 बजे साक्षी (12) अपनी मां के साथ वॉशरूम जाने के लिए उठीं। मां-बेटी जैसे ही आंगन में पहुंची, अचानक हुए बिजली के धमाके से साक्षी सहम गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 7
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 10 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को नाहन में सर्वाधिक 62.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि केलांग में 42.2, धर्मशाला में 36.6 और सुंदरनगर में 33.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मूसलाधार बारिश से प्रदेश के अधिकांश जिलों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
6 of 7
कहां कितना नुकसान
कांगड़ा: डाडासीबा में 4 घर, 7 गौशालाएं गिरीं। रक्कड़ के बंडा, कलोहा, सरड बम्मी, भरोली जदीद, कटोह टिक्कर, पीरसलूही में दर्जनों घर और पशुशालाएं ढहीं। सैकड़ों घरों में पानी और मलबा घुसा
रक्कड़ से अंब तक ल्हासे गिरने से एनएच-3 होशियारपुर-हमीरपुर सुबह 4:00 से दोपहर 12:00 बजे तक रहा बंद। नक्की खड्ड में पानी के तेज बहाव से नैहरनपुखर से कलोहा वाया परागपुर मार्ग पांच घंटे बंद। अपर कलोहा-सलेटी सड़क पुलियां बहने से बंद
सरिये से लदी पिकअप जीप नक्की खड्ड में बही। गाड़ी में सवार तीन लोग बचाए
ढलियारा खड्ड में बाढ़ से आठ घंटे बंद रहा मुबारिकपुर-धर्मशाला राष्ट्रीय राज्य मार्ग
चंबा: तीसा के आयल में आधा दर्जन घर ध्वस्त, ढारा में भूस्खलन से ढहा मकान
मंडी: चट्टानें और पेड़ गिरने से चैलचौक-जंजैहली मार्ग 17 घंटे से बाधित, नेरचौक में एक दर्जन दुकानों और कई घरों में घुसा पानी, धार सुद्धियाणी में चार कमरों का स्लेटपोश मकान ढहा
ऊना : चिंतपूर्णी-तलवाड़ा मुख्य मार्ग पांच घंटे तक बंद, मैड़ी में चरणगंगा के पास श्रद्धालुओं की दो बाइकें, तीन कारें खड्ड में बह गईं
बंगाणा, अंब उपमंडल सहित कई जगहों में ल्हासे गिरने से दर्जनों संपर्क मार्ग ठप
अंब के ठठल खड्ड में बजरी लेने गया ट्रक पानी में डूबा। चालक बाल-बाल बचा