फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से परेशान युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, कार में खून से सनी मिली लाश

Sat, 03 Dec 2016 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
new shimla case
न्यू शिमला सेक्टर- दो में एक युवक ने पिस्टल से गोली मार कर खुद को उड़ा दिया। इसकी पहचान नितिन चौहान उम्र 37 निवासी कोटखाई शिलाट के तौर पर हुई है। यह परिजनों के साथ न्यू शिमला में ही रहता था। आत्महत्या की वजह पत्नी के साथ मन मुटाव बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर और घर से दो जगह सुसाइड नोट भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
जिसमें आत्महत्या की वजह पत्नी को बताया गया है। उसकी पत्नी मौजूदा समय में अलग रहती है  नितिन ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी पत्नी और उसके परिजनों ने उसे मानसिक तौर पर काफी प्रताड़ित किया है। उसका एक बेटा भी है जो उसकी पत्नी साथ ही ले गई है। वह उसे बेटे से भी नहीं मिलने देते। 
विज्ञापन

3 of 6
उनकी ओर से इस तरह की प्रताड़ना से तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है। युवक मुंबई में जिम इंस्ट्रक्टर का काम भी कर चुका है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह एक कॉल आई, जिसमें कहा गया कि न्यू शिमला में सड़क के किनारे एक कार खड़ी है, और उसमें से खून निकल रहा है और कार के अंदर के युवक बेसुध पड़ा है।

4 of 6
सूचना के बाद  एएसपी भजन देव नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। वहां पर एक 7.6 एम एम की पिस्टल मिली है। जिससे गोली चली थी। एएसपी ने गोली का खोल भी कार की सीट से बरामद कर लिया। 
विज्ञापन

5 of 6
new shimla case
सुसाइड नोट भी मिला, जिससे पढ़ने के बाद पुलिस को सारा माजरा समझ में आ गया यह पूरा मामला घरेलू कलह का है। इसके बाद जब पुलिस युवक के घर पहुंची तो वहां पर भी सुसाइड नोट मिला। कार में मिला सुसाइड नोट और घर में मिला सुसाइड नोट एक ही रजिस्ट्रर के पन्ने पर लिखे गए हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य को एकत्रित किया और साथ ले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शव को पोस्टमार्टम  के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। उधर, एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि सुसाइड की वजह घरेलू कलह है। सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए पत्नी और उसके परिजनों को जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें