1. अनुबंध कर्मचारियों पर सरकार मेहरबान हुई है। इनकी ग्रेड पे को 50 से 75 फीसदी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुबंध कर्मचारियों के वेतन में ग्रेड पे के 50 प्रतिशत की बजाय 75 प्रतिशत वृद्घि दी जाएगी। 31 मार्च को 5 साल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 15
2. आउट सोर्स कर्मचारियों और कंप्यूटर टीचर के लिए एक महीने में समुचित नीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
3 of 15
3. सरकार ने कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के तौर पर दो प्रतिशत डीए देने का एलान किया था। लेकिन अब बजट भाषण में मुख्यमंत्री ने उन्हें तीन प्रतिशत और महंगाई भत्ता असंशोधित वेतन पर देने की घोषणा की है। यह वृद्घि अप्रैल 2017 के वेतन के साथ ही दी जाएगी।
4 of 15
4. महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी का लाभ राज्य सरकार के पेंशनर्स को भी मिलेगा। वहीं, नियमित सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को 4 प्रतिशत मूलवेतन/पेंशन पर 1 अगस्त 2017 से अंतरिम सहायता देने का भी एलान किया है।
विज्ञापन
5 of 15
5. बजट में मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों पेंशनरों के निश्चित चिकित्सा भत्ते को साढ़े तीन सौ से बढ़ाकर चार सौ रुपये तक बढ़ाने का प्रस्ताव किया है।
विज्ञापन
6 of 15
6. हिमाचल में जल्द ही 19 हजार से अधिक कार्यमूलक पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
7 of 15
7. दैनिक वेतन भोगियों एवं अंशकालीन कर्मियों को नियमित करने की तिथि को भी मार्च और सितंबर 2017 किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण विकास विभाग में नियुक्त की गई सिलाई अध्यापिकाओं को पात्रता के अनुसार नियमित किया जाएगा।
8 of 15
8. राजधानी भत्ते को 275 से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया है।
9 of 15
9. जनजातीय भत्ते को 300 से बढ़ाकर 450 रुपये प्रति माह किया है। पंचायत चौकीदारों का सहायता अनुदान 2050 से बढ़ाकर 2350 रुपये किया गया।
10 of 15
10. वाटर गार्डों का मानदेय 1500 से बढ़ाकर 1700 रुपये किया गया है। सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेय 2300 से 2600 प्रतिमाह, आशा कार्यकर्ताओं को उनके कार्यकलापों के आधार पर करीब 1000 की प्रोत्साहन राशि प्रति माह और एसएमसी अध्यापकों का पारिश्रमिक 30 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा।
11 of 15
11. प्रदेश में मिड डे मील स्कीम के अंतर्गत करीब साढ़े 22 हजार व्यक्तिओं को तोहफा दिया है। सकरार ने बजट में घोषणा की है कि इस स्कीम के तहत काम कर रहे रसोइया और सहायक को 200 रुपये प्रति माह की अतिरिक्त राशि राज्य कोष से दी जाएगी। अभी तक सिर्फ केंद्र सरकार की ओर से 1000 रुपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जा रहा था।
12 of 15
12. दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी को 210 रुपये तक बढ़ाया जाएगा जिससे हर दिहाड़ीदार को 300 रुपये महीने का फायदा होगा।
13 of 15
13.आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायकों को भारत सरकार द्वारा आईसीडीएस योजना के तहत तय मानदेय के अलावा दिए जा रहे अतिरिक्त मानदेय को बढ़ाने का एलान किया है। सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त मानदेय को 450 से बढ़ाकर 1000 और सहायकों के मानदेय को 300 से बढ़ाकर 600 करेगी जिससे करीब 36 हजार 800 कर्मियों को लाभ होगा।
14 of 15
14. चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलने वाले धुलाई भत्ते को भी 30 से 60 रुपये करने का भी एलान किया है। भत्तों के अलावा बजट में नए आवासों और पुराने आवासों की मरम्मत के लिए भी करीब 65 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
15. पुलिस कर्मचारियों के आवास के लिए 30 करोड़ तथा रखरखाव के लिए 6 करोड़ रुपये का बजट प्रवधान। पुलिस कर्मियों के राशन भत्ते की दर 180 से बढ़ाकर 210 रुपये प्रति माह किया।