फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी ने मालरोड पर की शूटिंग, उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

Thu, 30 Aug 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
विज्ञापन की शूटिंग के लिए हिल्सक्वीन पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी पर शिमला के मालरोड पर कई दृश्य फिल्माए गए। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी भी मौजूद रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
 कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र धोनी के शिमला के मालरोड पर आने की खबर सुनते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। माही ने मंगलवार को अभिनेता पंकज कपूर के साथ दृश्य फिल्माए।
विज्ञापन

3 of 8
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार सुबह पत्नी साक्षी के साथ सुबह साढ़े नौ बजे रेेंज रोवर गाड़ी से मालरोड पर पहुंचे। इससे पहले वे छराबड़ा स्थित होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल से छोटा शिमला तक लाल रंग की बुलेट पर पहुंचे। 

4 of 8
छोटा शिमला से मालरोड का मार्ग प्रतिबंधित है। इसके चलते शूटिंग के लिए वे आगे गाड़ी में पहुंचे। इसकी तस्वीर खुद माही ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की है। बहल प्रोडक्शन ने लिफ्ट के समीप चाय की दुकान के बाहर सेट लगाया था। 
विज्ञापन

5 of 8
माही ने करीब साढ़े 12 बजे तक पंकज कपूर के साथ विज्ञापन की शूटिंग की। इसके बाद विलो बैैक होटल चले गए। दोपहर करीब ढाई बजे महेंद्र धोनी पत्नी के साथ राहत होटल में लगे विज्ञापन का दूसरा दृश्य फिल्माने के लिए गए। करीब दो घंटे तक शूटिंग में व्यस्त रहेेे। 
विज्ञापन

6 of 8
शाम करीब पांच बजे पत्नी साक्षी के साथ गाड़ी में पांच सितारा होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल छराबड़ा के लिए रवाना हो गए। सुरक्षा के लिए पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र धोनी के शिमला के मालरोड पर आने की खबर सुनते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई।  
विज्ञापन

7 of 8
विज्ञापन के सिलसिले से पहाड़ों की रानी शिमला आए महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी भी शूटिंग के दौरान मौजूद रहीं। धोनी शूटिंग में व्यस्त थे तो उनकी पत्नी साक्षी मालरोड की सैर के लिए पैदल ही निकल गईं। पुलिस भी उनकी सुरक्षा के लिए साथ रही।
विज्ञापन

8 of 8
अरे कार्ड से पकौड़ा...मैंने सोचा भी नहीं था कि कार्ड से ब्रेड-पकौड़ा ... वाह भाई। मंगलवार को मालरोड पर महेंद्र सिंह धोनी और अभिनेता पंकज कपूर पर कुछ ऐसे ही दृश्य फिल्माए गए। मंगलवार को मालरोड़ के पास चाय की दुकान के बाहर विज्ञापन की शूटिंग हुई। माही ने शूटिंग के पहले दिन दो शॉट किए। वे बुधवार को रिज मैदान के अलावा कसुम्पटी पेट्रोल पंप के पास शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें