फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भांग का घोटा पीकर महादेव की मस्ती में झूमे भक्त, बम-बम भोले के लगे जयकारे

Fri, 21 Feb 2020 07:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि का पर्व राजधानी शिमला में धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों में पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करने को लेकर हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी। विशेष पूजा भी इस अवसर पर की गई। ओम नम: शिवाय के जाप के साथ जय बम-बम बोले के जयकारे भी भक्तों ने खूब लगाए। मंदिरों में डमरू वाले बाबा तेरी लीला है न्यारी... हे भोले बाबा... शिव शंकर को जिसने पूजा उसका बेड़ा पार हुआ... आदि भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
महापर्व पर मिडल बाजार मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे खुल गए। सबसे पहले पंचामृत से शिव का अभिषेक किया गया। इसके बाद विशेष पूजा अर्चना मंदिर में की। मंदिर में सुबह आठ बजे भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। मुख्यद्वार पर भक्त बंधन मार्ग से होकर मंदिर में पहुंचे और दूध से शिव का अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बिल्व पत्र, भांग और धतूरा मंदिर में चढ़ाया गया। मंदिर के पंडित हेमराज शर्मा ने बताया कि दर्शनों के बाद भक्तों को बेर और केले का प्रसाद बांटा। इस पर्व पर शिव का विवाह हुआ था तो ऐसे में लोगों ने दिनभर व्रत रखा।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शेरे पंजाब के पास स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों को खीर बांटी गई। लिफ्ट स्थित शिवालय, विकासनगर, पंथाघाटी, सरघीण, बड़ागांव मल्याणा, ढली और कालीबाड़ी में भक्त दर्शनों के लिए भारी संख्या में पहुंचें।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शहर और उपनगरों में प्रसाद के नाम पर भक्तों ने भांग के पत्तों के पकोड़े और घोटे का सेवन भी इसमें युवाओं की संख्या अधिक थी। सार्वजनिक रूप से घोटा पीने में शरमा रहे थे कुछ युवा बोतलों में भरकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
मिडल बाजार के पास बिल्व पत्र पुड़िया में लोगों को बेच जा रहे थे। दस रुपये में दिए जाने वाले बिल्व पत्रों की संख्या में पुड़िया में सात पत्तियां थीं। कालीबाड़ी में पांच पत्तियों को एक पुड़िया में डालकर बेचा गया। ये बिल्व पत्र तत्तापानी और रामशहर से ला गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें