‘अमर उजाला’ की सबसे बड़ी सौंदर्य प्रतियोगिता ‘फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस-2015’ में हिमाचल की बेटी भी भाग्य आजमाएगी। पांवटा साहिब की महक शर्मा का इस ब्यूटी कांटेस्ट के लिए चयन हुआ है। फोटो: सुरेश तोमर, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
बेटी ने किया ऐसा काम आप भी करेंगे नाज
2 of 9
महक शर्मा के सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए चुने जाने से उनके परिजनों और द सकॉलर होम स्कूल स्टाफ में खुशी का माहौल है। वह ब्यूटी कांटेस्ट की तैयारियों में जुट गई हैं। इस सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए महक ने ऑनलाइन आवेदन किया था।
विज्ञापन
बेटी ने किया ऐसा काम आप भी करेंगे नाज
3 of 9
मिस नॉर्थ इंडिया कांटेस्ट का पहला राउंड 11 अगस्त को शिवालिक स्कूल फेज-6 मोहाली में कार्यक्रम होगा। जिला सिरमौर के पांवटा निवासी मनमोहन शर्मा और कल्पना शर्मा ने कहा कि उनकी बेटी कई डांस प्रतियोगिताओं में भाग चुकी है। मॉडलिंग में भी किस्मत आजमा रही है।
बेटी ने किया ऐसा काम आप भी करेंगे नाज
4 of 9
दोस्त महक को जूनियर शकीरा के नाम से पुकारते हैं। गीता शर्मा, नीलम शर्मा और कपिल शर्मा ने कहा कि ‘अमर उजाला’ ग्रुप प्रतिभाओं को तराशने में अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
बेटी ने किया ऐसा काम आप भी करेंगे नाज
5 of 9
महक शर्मा ने जून 2014 में डांसिंग स्टार अब नाचेगा इंडिया में भी भाग लिया था। रुड़की में डीएचडी-2013 में फाइनल तक सफर तय किया।
विज्ञापन
बेटी ने किया ऐसा काम आप भी करेंगे नाज
6 of 9
देहरादून और दिल्ली में वर्ष 2015 में डीआईडी में क्वालीफाई किया था, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकी थीं।
विज्ञापन
बेटी ने किया ऐसा काम आप भी करेंगे नाज
7 of 9
अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला की सांस्कृतिक संध्या में हंसराज हंस के साथ प्रस्तुति दी। वह दो राज्यों के लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम हिमखंड के मंच और यमुना शरद महोत्सव में धमाल मचा चुकी हैं।
बेटी ने किया ऐसा काम आप भी करेंगे नाज
8 of 9
महक ने कहा कि वह ‘फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेस-2015’ की तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं, एक कंपनी की ओर से प्रायोजित एक टीवी रियलिटी डांस शो में भी भाग लेंगी। इसके लिए खूब मेहनत कर रही है जो बहुत जल्द शीघ्र टीवी पर प्रसारित होगा।