गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। गैस सिलिंडर के दाम कम हो गए हैं। हिमाचल में घरेलू गैस सिलिंडर 35 रुपये सस्ता हो गया है।
विज्ञापन
2 of 6
अप्रैल महीने में उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर लेने के लिए 693 रुपये चुकाने होंगे। होम डिलीवरी के 50 रुपये अलग से देने होंगे।
विज्ञापन
3 of 6
अप्रैल महीने में घरेलू उपभोक्ताओं को कुल 743 रुपये देने पड़ेंगे। पहल योजना (डीबीटीएल) से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार 197 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी।
4 of 6
गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के पूरे दाम चुकाने होंगे। ऐसे उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं मिलेगी। उधर, कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम 49 रुपये घटे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
इस महीने 1255 रुपये में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर मिलेगा। कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को 100 रुपये के डिलीवरी चार्जिस अतिरिक्त देने होंगे।
पहली अप्रैल से पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडरों के नए दाम लागू होंगे। मार्च 2019 तक घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी कोटे के तहत 12 गैस सिलिंडर मिलेंगे। सब्सिडी कोटे के सिलेंडर समाप्त करने पर बाजार कीमत देनी होगी।