चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही चुनाव आयोग ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के उद्देश्य से सभी स्टेटिक, सर्विलांस टीमों, निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस कर्मियों व आबकारी और इनकम टैक्स की टीमों को नए निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
liquor shimla
- फोटो : अमर उजाला
कहा गया है कि चुनाव से पूर्व 48 घंटे के साइलेंट ऑवर में किसी भी जगह शराब, नकदी या किसी उपहार के वितरण पर नजर रखी जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न विभागों और चुनाव आयोग की ओर से गठित टीमों ने बड़ी संख्या में नकदी, शराब तथा नशीले पदार्थों की खेप पकड़ी है। साथ ही बड़ी संख्या में शांतिभंग करने वालों पर कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव प्रचार थमने के साथ ही शिमला शहर में शराब के ठेके भी बंद हो गए। शुक्रवार को दिनभर शराब ठेकों पर लोगों की भीड़ लगी रही। शाम छह बजे से पहले लोग शराब खरीदने ठेकों पर पहुंचे। शाम छह बजते ही ज्यादातर ठेके बंद हो गए। यही नहीं जहां ठेके बंद नहीं किए, उन्हें प्रशासन की टीमों ने बंद करवाया।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आबकारी विभाग ने शहर में शराब बिक्री पर लगी पाबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए टीमें भी बना दी हैं। यह टीमें सुबह शाम शहर में घूमकर शराब की दुकानों को चेक करेंगी। यदि कोई विक्रेता शराब बेचते पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शांतिपूर्ण चुनाव को देखते हुए प्रदेश भर में शुक्रवार शाम छह बजे से ही शराब बिक्री पर रोक लगाई गई है। अब शराब के ठेके मतदान के बाद रविवार शाम छह बजे के बाद ही खुल सकेंगे। जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि शराब की बिक्री पर अभी रोक रहेगी। टीमें औचक निरीक्षण कर इस बारे में मिले दिशा निर्देशों को लागू करवाएंगी।