फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम समेत हिमाचल के इन दिग्गज नेताओं ने किया मतदान, देखें तस्वीरें

Sun, 19 May 2019 04:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/गोहर (मंडी)
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोकतंत्र के महापर्व में अपने मतदान केंद्र मुरहाग पहुंचकर लोगों के बीच कतार में खड़े होकर मतदान किया। सीएम के साथ उनकी पत्नी डॉ. साधना ठाकुर, बड़ी बेटी प्रियंका और छोटी बेटी चंद्रिका भी मतदान करने पहुंचीं। सीएम मतदान केंद्र में सुबह करीब 10 बजे पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले उनकी माता बिक्रमु देवी मतदान कर चुकी थीं।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री आए और परिवार सहित लाइन में लग गए। सीएम बनने के बाद पहली बार मुरहाग मतदान करने पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर को देख उनके गांव के लोग वोट देने के लिए खासे उत्साहित दिखे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी लोगों और प्रदेश वासियों से मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। सीएम ने मतदान के बाद आसपास के पोलिंग बूथों में जाकर फीडबैक भी लिया। सीएम जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि भाजपा प्रदेश की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सराज विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनावों के लिए बुजुर्गों, महिलाओं और नए मतदाताओं में भी मतदान को लेकर जबर्दस्त उत्साह दिखा।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : ANI
हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर और उनके पिता व पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने भी लाइन में लगकर मतदान किया।

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने परिवार समेत रामपुर में मतदान किया।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल ने परिवार सहित बिलासुपर में मतदान किया।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक जेआर कटवाल मतदान करने के बाद लौटते हुए।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने धर्मशाला में मतदान किया।

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विद्या स्टोक्स मतदान करने के बाद लौटते हुए। 

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने परिवार सहित मतदान किया।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने परिवार सहित मतदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें