फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: कोर्ट परिसर में घुसा तेंदुए का शावक, मचा हड़कंप, ऐसे किया रेस्क्यू

Wed, 28 Nov 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
चक्कर स्थित शिमला के जिला कचहरी परिसर में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे तेंदुए का शावक घुस आया। कचहरी की पार्किंग में तेंदुआ शावक एक कार के नीचे घुस गया। 
विज्ञापन

2 of 7
तेंदुआ शावक के कचहरी परिसर में घुसने की सूचना फैलते ही पार्किंग में लोगों की भीड़ जुट गई। यहां तैनात सुरक्षा कर्मी ने करीब नौ बजे इसकी सूचना सुरक्षा अधिकारी को दी।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग आधा घंटा में शावक को पकड़ा। तेंदुए को देखने के लिए यहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके चलते वन विभाग की टीम को शावक को पकड़ने में दिक्कतें पेश आईं। अधिकारी ने वन विभाग की टीम को शावक के परिसर में घुसने की सूचना दी।

4 of 7
वाइल्ड लाइफ डिविजन शिमला की टीम जाल और पिंजरा लेकर कचहरी परिसर पहुंची। जिस कार के नीचे तेंदुआ शावक छिपा था टीम ने उसके इर्द गिर्द जाल बिछा दिया, लेकिन शावक बड़ी तेजी से उछल कर एक अन्य कार के नीचे घुस गया। 
विज्ञापन

5 of 7
इस बार टीम ने पूरी कार को जाल से कवर कर दिया ताकि शावक यहां वहां न भाग सके। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे बड़ी सावधानी से शावक को पकड़ कर पिंजरे में डाला गया।
 
विज्ञापन

6 of 7
सुबह नौ बजे जिला कचहरी के पास तेंदुए का शावक गाड़ी के नीचे छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके तुरंत बाद वाइल्ड लाइफ डिविजन शिमला की टीम मौके पर भेज दी गई थी। शावक को पकड़ कर टूटीकंडी रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। इसकी उम्र करीब सात या आठ महीने है। शावक पूरी तरह स्वस्थ है।- राजेश शर्मा, डीएफओ वाइल्ड लाइफ
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फोटो खींचने और वीडियो बनाने वालों की उमड़ी भीड़
जिला कचहरी परिसर में शावक की खबर फैलते ही पार्किंग में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और लोग अपने मोबाइल से फोटो खींचने और वीडियो बनाने लगे। भारी भीड़ के कारण वन विभाग की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत पेश आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें