फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शिमला की इस कॉलोनी में तीसरी बार दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Fri, 10 May 2019 10:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला के कसुम्पटी इलाके में तेंदुए के दिखने से लोगों में दहशत का माहौल है। यहां एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार तेंदुआ देखा गया। बीती रात फिर से तेंदुए के दिखने से लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है। लोगों ने घरों की खिड़की से जीवणु कालोनी की सीढ़ियों पर घूम रहे तेंदुए की फोटो भी खिंची है। लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द पिंजरा लगाया जाए। तेंदुए के खौफ के चले लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासी सोनू, दीपक, नरेंद्र और दीपाली ने कहा कि शाम के समय पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। बार-बार तेंदुआ कालोनी में दिख रहा है। लोग अब ग्रुपों में घर से बाहर शाम के वक्त निकल रहे हैं। लोगों का कहना है कि तेंदुए के आने से उन्हें बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
तेंदुआ दिनदहाड़े भी झाड़ियों में छिपकर लोगों पर हमला कर सकता है। पार्षद राकेश चौहान ने बताया कि देररात को तेंदुआ फिर से काफी देर तक सीढ़ियों पर बैठा रहा। गनीमत रही कि यहां से इस दौरान कोई व्यक्ति नहीं गुजरा। उन्होंने बताया कि वन विभाग को इस बारे में सूचित किया है। लोगों ने मांग की है कि तुरंत पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाए ताकि कोई भी लोग तेंदुए के हमले का शिकार न हो।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खलीनी और बीयरखाना में भी तेंदुआ देखा जा चुका है। रात के समय पैदल चलने वाले लोग इसके गवाह हैं। इसके अलावा छोटा शिमला और नवबहार में भी तेंदुए की दस्तक ने लोगों को खूब परेशान कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं बेम्लोई के पास कनलोग रास्ते पर भी अक्सर तेंदुआ घूमता हुआ लोगों को नजर आ चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें