फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिशः भूस्खलन से कई मार्ग बंद, बह गई मक्की की फसल

Thu, 05 Jul 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
प्रदेश में मूसलाधार बारिश से तबाही का सिलसिला जारी है। प्रदेश में जारी बारिश के चलते चंबा और कुल्लू जिला में भारी नुकसान हुआ है। कुल्लू में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। 
विज्ञापन

2 of 8
घाटी में आधा दर्जन सड़कें बंद हो गई हैं और करीब एक दर्जन से अधिक रूट प्रभावित हैं। जनजातीय क्षेत्र की चोटियों पर हल्की बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। चंबा जिला में मूसलाधार बारिश से किसानों की मक्की की फसल 15 से 20 प्रतिशत तक पानी के बहाव के चलते बह गई है।
विज्ञापन

3 of 8
राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंबा-भरमौर मार्ग पर गैहरा नामक स्थान पर बुधवार सुबह सरिये से लदे ट्राले का पिछला हिस्सा सड़क से नीचे उतरने से हवा में लटक गया। सरिया भी नीचे गिर गया। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया। मार्ग बंद होने से एचआरटीसी चंबा डिपो की दो बसें और दर्जनों छोटे वाहन भरमौर में फंस गए। 

4 of 8
वहीं, खड़ामुख-होलभी मार्ग पर मंगलवार देर रात भारी चट्टानें गिरने से यातायात ठप हो गया। बुधवार दोपहर बाद मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने बड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया। होली उपमंडल में भी एचआरटीसी की तीन बसें फंसी रहीं। 
विज्ञापन

5 of 8
चंबा-सिल्लाघराट मार्ग पर भूस्खलन से तीन घंटे यातायात बाधित रहा। राजधानी शिमला में भी बुधवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश जारी रही। रामपुर, आनी और किन्नौर में भी बुधवार को दिनभर मौसम खराब रहा। प्रदेश के अधिकतम तापमान में बुधवार को पांच से छह डिग्री की कमी दर्ज हुई।
विज्ञापन

6 of 8
 जिला मंडी के सुंदरनगर में चलती कार पर बरसात के चलते हुए भू-कटाव के कारण एक बड़ा पत्थर और मलबा आ गिरा। इसके कारण कार में चालक के साथ आगे बैठे विशाल की मौके पर ही मौत ही गई। हादसे में कार में सवार शशी कुमार और सदा राम भी घायल हो गए। 
विज्ञापन

7 of 8
बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.4, बिलासपुर में 27.2, नाहन में 27.1, हमीरपुर में 27.0, कांगड़ा में 26.1, चंबा-सुंदरनगर में 25.6, सोलन में 24.2, धर्मशाला में 23.8, भुंतर में 21.0, शिमला में 19.3 और केलांग में 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन

8 of 8
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वीरवार को भी बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दस जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। सात और आठ ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें