द ग्रेट खली रेसलिंग शो में देसी- विदेशी पहलवानों के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत और हरियाणा की डांसर सपना चौधरी ने खूब धमाल मचाया। मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में राखी सावंत की जबरदस्त प्रस्तुति के बाद अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग शो का आरंभ हो गया। बारिश के चलते मैदान में शुरुआती समय में बहुत कम लोग मौजूद थे लेकिन देखते ही देखते पूरा मैदान लोगों से भर गया। लोगों में इस शो को लेकर कई दिनों से भारी उत्साह था जो भारी बारिश में भी देखने को मिला।
विज्ञापन
2 of 10
लोग दिन में करीब एक बजे से ही मैदान में जुटना शुरू हो गए थे। इस दौरान बारिश भी हुई लेकिन लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोग छाते लेकर मैदान में डटे रहे। शो में युवाओं से लेकर बुजुर्गों में खासा उत्साह दिखाई दिया। मैदान में लोग राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे थे। उधर, भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, प्रशासन की ओर से मैदान में पुख्ता प्रबंध किए गए थे। जैसे ही लोगों को द ग्रेट खली मैदान में रिंग का चक्कर काटते दिखे, लोगों ने उनका अभिवादन किया।
विज्ञापन
3 of 10
मैदान में करीब साढ़े छह बजे राखी सावंत ने जैसे ही कदम रखा पूरा पड्डल मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। खासकर युवा उनको देखकर उत्साहित नजर आए। राखी के आकर्षक पहरावे ने सभी को उन तक पहुंचने के लिए विवश कर दिया। इस बीच रिंग के पास सैकड़ों युवा राखी से मिलने को उतावले हो गए। इसी बीच राखी ने भी खूब जलबे बिखेर कर युवाओं का उत्साह दोगुना कर दिया। राखी ने अल्लाह दुहाई है, लैला मैं लैला, मेरे रश्के कमर, चल कुड़िए चल हो तैयार और दर्शकों की पसंद के कुछ गीतों पर जबरदस्त प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी।
4 of 10
रेसलिंग शो का प्रमुख आकर्षण करोड़ों दिलों में राज करने वाली प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी रहीं। सपना की एंट्री जैसे ही स्टेज पर हुई, भीड़ बेकाबू हो गई। इसमें सबसे अधिक युवाओं को बेकाबू होते हुए देखा गया। सपना के फैन रिंग के चारों ओर इकट्ठा हो गए और सेल्फी लेने की इच्छा भी जाहिर करने लगे। कुछ लोगों को स्टेज पर चढ़ने की कोशिश करते हुए भी देखा गया।
विज्ञापन
5 of 10
इस बीच पुलिस ने जिम्मा संभालते हुए बड़ी मशक्कत से युवाओं को रोका और स्थिति को नियंत्रण में किया। सपना ने डांस का तड़का लगाते हुए बेहतरीन प्रस्तुतियों से उपस्थित जन समूह का मनोरंजन किया और इस शो को यादगार बना डाला। सपना ने तेरी अख्यों का काजल, बदली बदली लागे, तू चीज लाजवाब, तेरी लत लग जागी आदि गानों पर खूब ठुमके लगाकर दर्शकों पर जादू चलाया।
विज्ञापन
6 of 10
भारी भीड़ हो जाने के कारण लोगों के लिए कुर्सियां बहुत कम थी। वीआईपी लोगों के लिए लगाई गई कुर्सियां अभी खाली थी। कुछ लोगों ने मौका देखते ही इन कुर्सियों की ओर जाना शुरू कर दिया। इन्हें देखकर मैदान में कई अन्य लोग भी इस तरफ आने लगे। इसके चलते अचानक भगदड़ का माहौल हो गया और देखते ही देखते कुर्सियां भर गईं। इस पर पुलिस को मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
7 of 10
जोश ही जोश में जैसे ही अभिनेत्री राखी स्टेज पर आने लगी तो अचानक उनका पांव फिसल गया और वह बाल-बाल गिरने से बच गई। हालांकि राखी ने इस बात का पता लोगों को नहीं चलने दिया और एकदम खुद को संभाल लिया लेकिन वह गिरते गिरते बची।
8 of 10
ऐतिहासिक पड्डल मैदान में पावर पैक द ग्रेट खली रिर्टनस रेसलिंग का चैंपियनशिप मैच का अंत रोमांचित करने वाला रहा। अंतिम क्षण में खली को रिंग में उतरा, जिसकी बदौलत चैंपियनशिप बेल्ट फिर से पंजाब के शैंकी ने जीती।अंतिम मैच में बेल्ट के लिए क्रिमसन ने शैंकी को ललकार दिया। दोनों में मुकाबला शुरू हो गया। तभी ब्राडी स्टील रिंग में शैंकी को शिकस्त देने के मकसद से कुर्सी लेकर पहुंच गया और उसे मारने के लिए दौड़ा।
9 of 10
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शो का शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा और खेल मंत्री गोविंद ठाकुर मौजूद रहे। इसके बाद शुरू हुआ रिंग में फाइटिंग का रोमांच से भरा दौर। आठ-नौ रेसलर रंबल फाइट के लिए रिंग में उतरे। इसमें मंडी के लकी ने सभी पहलवानों को एक-एक कर चित कर दिया। तभी रिंग में पहुंचे क्रिमसन ने लकी को पछाड़ कर जीत हासिल की। मुकाबले देर रात 10 बजे तक जारी रहे।
नियमों के अनुरूप रेसलिंग के इस खेल को देखकर द ग्रेट खली बौखला गए और अपने रंग में खली रिंग में उतर आया। बस फिर क्या था। खली ब्राड स्टील पर कहर बनकर टूट पड़ा। उसे लहुलूहान करके क्रिमसन समेत बाहर फैंक दिया और रेसलिंग का रोमांचक अंत करते हुए खली ने फिर से रिंग में वापसी करते हुए द ग्रेट खली रिटर्न का थीम सार्थक कर दिया। चैंपियनशिप मैच से पहले खली ने अपने शो में महिला रेसलर उतार दी। चारों तरफ हूटिंग शुरू हो गई। पड्डल मैदान में महिला रेसलर का जलवा भी देखने को मिला