जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू में झोपड़ी पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के समय व्यक्ति झोपड़ी के अंदर बैठा था कि अचानक एक बड़ा पत्थर झोपड़ी की छत तोड़ता हुआ उसके सिर में आ लगा। घायल की पहचान लालू पुत्र गुरजे निवासी गांव बालू उम्र 57 निवासी बालू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को जनजातीय भवन बालू के समीप यह हादसा हुआ। हादसे में पत्थर लगने से लालू गंभीर रूप से घायल हो गया। लालू झोपड़ी में अपने परिवार के साथ रहता था। जिसमें उसकी पत्नी व तीन बच्चे शामिल हैं। लेकिन हादसे के समय यह सभी झोपड़ी में नहीं थे। लालू को देर रात चंबा अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।