विकासनगर में एनएच का पानी मलबे के साथ लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। विकासनगर बाजार, देवनगर में कई घरों में मलबा घुसा है। ढली टनल के शिवमंदिर के पास बारिश के बाद फिर से पहाड़ दरकने लगा है। इससे पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं। पार्षद रीता ठाकुर के अनुसार पत्थर गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं।