फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से भूखे-प्यासे हैं यात्री, मनाली-लेह मार्ग पर भूस्खलन से सैकड़ों वाहन फंसे

Thu, 22 Aug 2019 05:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मनाली-रोहतांग-लेह मार्ग पर पिछले तीन दिनों से हो रहे भूस्खलन से बार-बार यातायात बाधित हो रहा है। यहां सेना के मनाली से लेह और लेह से मनाली आ रहे काफिले के 200 ट्रकों समेत कुल 800 गाड़ियां फंसी हुईं हैं। गुरुवार को भी दिनभर मार्ग बाधित रहा। गाड़ियों में फंसे लोग तीन दिन से भूखे प्यासे हैं। बीआरओ मार्ग को बहाल रखने में नाकाम साबित हुआ है। 20 अगस्त से बंद मनाली-लेह मार्ग से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पहले मनाली के मढ़ी के पास पहाड़ी दरकने से रातभर सैकड़ों वाहन, फिर रोहतांग के साथ लगते राहनीनाला के पास भूस्खलन से सेना के काफिले समेत सैलानी, मटर व गोभी से भरे मालवाहक और लाहौल, पांगी व किलाड़ के लोग फंसे रहे। इसमें करीब 600 वाहन तो 20 अगस्त से अटके हैं। हालांकि मढ़ी में मार्केट होने से सैलानियों को खाने-पीने की ज्यादा समस्या नहीं आ रही, लेकिन राहनीनाला में लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
20 अगस्त की शाम को मढ़ी में हुए भूस्खलन के 14 घंटों के बाद मार्ग बहाल कर दिया था, लेकिन कुछ समय के बाद फिर सड़क बंद हो गई। इसे 22 घंटे बाद 21 अगस्त शाम को खोला गया। इसके बावजूद दोनों तरफ से सैकड़ों वाहन फंसे रहे।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात आठ बजे के आसपास मढ़ी के साथ राहनीनाला में भारी भूस्खलन ने वाहनों का फिर रास्ता रोक दिया। मढ़ी के पास वीरवार सुबह सड़क खोल दी, लेकिन अभी तक जाम नहीं खुला है। बीआरओ के ओसी कैप्टन अश्विनी त्रिपाठी ने बताया कि मढ़ी के पास सड़क को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उधर चंबा जिले में भरमौर नेशनल हाईवे पर जरंगला के समीप भूस्खलन होने से हाईवे बंद हो गया। मार्ग बंद होने से मणिमहेश यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे प्रबंधन ने करीब एक घंटे बाद मार्ग को बहाल कर दिया। हिमाचल में मौसम साफ होने के बाद भी यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी है। प्रदेश में अभी 372 सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें