फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू बस हादसा: इस पांच साल के मासूम का उजड़ गया संसार, सीएम भी हो गए भावुक

Fri, 21 Jun 2019 06:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू जिले के बंजार बस हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच वर्षीय मासूम पवन दर्द से कहराते हुए मम्मी के पास जाने की जिद कर रहा है। हादसे के वक्त पवन अपनी मां शाढ़ी देवी की गोद में बैठा था। नौ महीने की गर्भवती शाढ़ी देवी अब इस दुनिया में नहीं है। जबकि पवन के मुंह से बार-बार मम्मा, मम्मा निकल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में घायलों का कुशलक्षेम जानने पहुंचे मुख्यमंत्री भी जब बच्चे से मिले तो इसकी कहानी सुनकर वे भी भावुक हो गए। पवन के मुंह में अधिक चोट आई है और एक पैर भी चोटिल हुआ है। अस्पताल में उपचाराधीन पवन फिलहाल मौसी व मामा के साथ है, लेकिन उसे अपनी मां का इंतजार है। बंजार सड़क हादसे ने जहां सभी को झकझोर कर रख दिया है, वहीं पांच साल के मासूम पवन के सिर से मां का साया उठ गया है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उसके पिता लेह में काम करने गए हैं। पिता को हादसे की सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार पांच वर्षीय पवन अपनी मां के साथ इसी बस से बंजार से घर की तरफ जा रहा था।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मां की गोद में बैठे पवन की जान बच गई लेकिन उसकी मां शाढ़ी देवी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शाढ़ी देवी गर्भवती थी और इसी माह घर में खुशियां आने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन हादसे में पूरे परिवार को ताउम्र का जख्म दे दिया है। फिलहाल पांच साल का मासूम पवन कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन है। मामा, मौसी के साथ अस्पताल के चिकित्सक भी बच्चे के स्वास्थ्य पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें