जी हां, देवता बनशीरा के दरबार में इन दिनों लोगों का सैलाब उमड़ आया है। कुल्लू दशहरे के दौरान दुख दर्द लेकर देवता की शरण में पहुंच रहे लोगों को देवता इसका खास उपाय बता रहे हैं। इस खास उपाय का असर देखकर लोग भी हैरान है।
विज्ञापन
यहां देवता दिखा रहे चमत्कार, दूर दूर से उमड़ रहे लोग
2 of 5
देवता के गूर प्रीतम सिंह और पुजारी करतार कौशल कहते हैं कि कि
अठारह करडू, ब्रह्मा ऋषि, देवी भगवती की असीम शक्ति से देवता बनशीरा जहां
वनों के राजा हैं, वहीं भूत-प्रेत के इलाज के अलावा सच झूठ का न्याय भी
करते हैं। इसीलिए इन दिनों यहां लोगों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
यहां देवता दिखा रहे चमत्कार, दूर दूर से उमड़ रहे लोग
3 of 5
दशहरा
मैदान में विराजमान बनशीरा देवता के दरबार में देवपूछ के लिए लोगों की भीड़
उमड़ रही है। देव अठारह करडू की सौह कुल्लू में ही दुष्ट आत्माओं को भस्म
कर रहे हैं। लोग गुर के माध्यम से अपनी समस्या देवता तक पहुंचा रहे हैं।
देवता न सिर्फ इस समस्या का कारण बता रहे हैं बल्कि उन्हें दूर करने के खास
उपाय भी बता रहे हैं।
यहां देवता दिखा रहे चमत्कार, दूर दूर से उमड़ रहे लोग
4 of 5
मान्यता है कि जिन इंसानों पर बुरी शक्तियों
का प्रकोप पड़ा है, उसका गूरवाणी के माध्यम से देवता निदान करते हैं।
कारकूनों के मुताबिक तीन-चार दिन से देवता के अस्थायी शिविर में काफी लोग
पहुंचे हैं, देवता ने इनके शरीर से देव शक्ति से बुरी आत्माओं को खदेड़ा
है।