पैराग्लाइडिंग खेल को प्रमोट करने पहुंचीं बॉलीवुड अदाकारा प्रीति जिंटा ने टेंडम उड़ान भरकर वर्ल्ड कप का रोमांच बढ़ाया। उन्होंने चौंतड़ा के शमशेर सिंह के साथ उड़ान भरी। वह करीब 11 बजे बिलिंग पहुंचीं और 12 बजे तक यहां रहीं। बता दें कि भारत में पहली बार पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप हिमाचल के कांगड़ा जिले की बिलिंग घाटी में हो रहा है। इनपुट: राजकुमार सूद, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
प्रीति ने की 'हवा की सैर', जमकर ली सेल्फी
2 of 10
बॉलीवुड अदाकारा ने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाए और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए। कहा कि वह पहली बार बिलिंग आई हैं। इस सुंदर घाटी को देखकर बेहद रोमांचित हैं। कहा कि मुझे हिमाचली होने पर गर्व है। प्रदेश में पहली बार हो रहे पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में आने से बेहद खुशी हुई। वह इस खेल को प्रमोट करने में सहयोग करेंगी।
विज्ञापन
प्रीति ने की 'हवा की सैर', जमकर ली सेल्फी
3 of 10
प्रीति ने कहा कि वे टेंडम उड़ान के लिए काफी उत्साहित थीं। खराब मौसम के चलते उन्हें एक घंटा इंतजार करना पड़ा। निचले टेक ऑफ प्वाइंट से उड़ान भरने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण पायलट इसमें सफल नहीं रहा। बाद में दूसरे टेक ऑफ प्वाइंट से टेंडम उड़ान भरी।
प्रीति ने की 'हवा की सैर', जमकर ली सेल्फी
4 of 10
इसके बाद प्रीति ने तिब्बतियन मोनेस्ट्री में दोपहर का भोजन लिया। दोपहर बाद करीब दो बजे बैजनाथ से जम्मू के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो गईं। इस दौरान शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, निदेशक अनुराग शर्मा, एसडीएम अश्वनी सूद, अमित डोगरा, शिवराज सिंह और सार्थक धवन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रीति ने की 'हवा की सैर', जमकर ली सेल्फी
5 of 10
डिंपल गर्ल शनिवार देर रात को तारागढ़ होटल पहुंची थीं। रविवार सुबह बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने उनसे भेंट की और बिलिंग के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
प्रीति ने की 'हवा की सैर', जमकर ली सेल्फी
6 of 10
प्रीति जिंटा के आने की खबर से उनके सैकड़ों प्रशंसक क्योर स्थित लैंडिंग साइट पर मौजूद रहे। लोगों के लिए उपलब्ध करवाई गईं शटल कार सेवा से अधिकांश लोग दोपहर से पूर्व बिलिंग पहुंचे।
विज्ञापन
प्रीति ने की 'हवा की सैर', जमकर ली सेल्फी
7 of 10
टेक ऑफ प्वाइंट पर लैंड करने के बाद प्रीति जिंटा सीधे तिब्बतियन मोनेस्ट्री गईं। उनके साथ आए उनके मामा यशवंत छाजटा ने भी टेंडम उड़ान भरी।
प्रीति ने की 'हवा की सैर', जमकर ली सेल्फी
8 of 10
प्रीति जिंटा की टेंडम उड़ान के लिए चौंतड़ा के शमशेर सिंह का चयन किया गया। आयोजकों की मानें तो शमशेर सिंह टेंडम उड़ान करवाने में माहिर हैं। टेक ऑफ करने के साथ सुरक्षित लैंडिंग करवाने के भी विशेषज्ञ माने जाते हैं। प्रीति ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। उन्होंने जमकर ऑटोग्राफ दिए और फोटो भी खिंचवाए।
प्रीति ने की 'हवा की सैर', जमकर ली सेल्फी
9 of 10
वहीं बीड़ बिलिंग में रविवार को पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप का दूसरा दिन भी खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। सुबह पूरा आसमान बादलों से घिर गया। इससे टास्क के लिए कोई उड़ान नहीं हो सकी। हालांकि, पायलटों ने अभ्यास के लिए छोटी दूरी की फ्लाइंग की। सुबह करीब 10:00 बजे हल्की धूप निकलने पर उम्मीद थी कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागियों को टास्क मिलेगा लेकिन दोपहर 12:00 बजे तक बिलिंग का आकाश पूरी तरह बादलों से ढक गया।
धौलाधार की पहाड़ियां पूरी तरह बादलों से ढक गईं। करीब 12:30 बजे दूसरे दिन के टास्क को रद्द करने की घोषणा कर दी गई। लंबी दूरी की उड़ानों के लिए मौसम अनुकूल न होने पर प्रतिभागियों ने अभ्यास उड़ानें भरकर करतब दिखाए। अन्य पायलटों ने फ्री फ्लायर के तौर पर उड़ान भरी। इस दौरान पांच दर्जन से अधिक पायलटों ने बिलिंग के आकाश में कम दूरी की उड़ानें भरीं। उधर, प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर कर्नल डीके रथ ने बताया कि मौसम के लंबी दूरी की उड़ानों के अनुकूल न होने पर दोपहर को दूसरे दिन का टास्क रद्द करना पड़ा।