फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक मिनट में इस तरह करें मोबाइल से पैसे ट्रांसफर

Thu, 16 Apr 2015 06:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 11
आज हम आपको बताएंगे इंटर बैंक मोबाइल पेमेंट सर्विस के बारे में। इसके जरिए आप कुछ ही मिनट में दूसरे व्यक्ति के खाते में पैसे भेज सकते हैं।
विज्ञापन

सिर्फ एक मिनट में इस तरह करें मोबाइल से पैसे ट्रांसफर

2 of 11
जानिए क्या है IMPS- इंटर बैंक मोबाइल पेमेंट सर्विस या इमिडेट पेमेंट सर्विस (IMPS)। IMPS के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) सविर्स प्रोवाइडर का काम करता है। य‌ह एक ऐसी सेवा है जिसके जरिए आप मोबाइल फोन के माध्यम से तत्काल किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में पैसे भेज सकते हैं। यह सुविधा 24x7 उपलब्‍ध है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की बेवसाइट पर ऐसे 68 बैंकों के नाम दिए गए हैं जो ये सेवा उपलब्‍ध करवा रहे हैं।
विज्ञापन

सिर्फ एक मिनट में इस तरह करें मोबाइल से पैसे ट्रांसफर

3 of 11
सबसे पहले ये करें- यदि आप नेटबैकिंग ये जुड़ें हैं तो सबसे पहले उस बैंक की बेवसाइट पर जाकर नेटबैकिंग के लिए लॉग इन करें। उदाहरण के तौर पर हम HDFC बैंक की बात करते हैं। HDFC की बेवसाइट पर जाकर नेटबैकिंग के लिए लॉग इन किया। कस्टमर आईडी और पासवर्ड डाला।

सिर्फ एक मिनट में इस तरह करें मोबाइल से पैसे ट्रांसफर

4 of 11
एक बेब पेज खुलेगा जिसके दाएं तरफ ऑप्‍शन होगी ट्रांसेक्ट, इंक्वायर और रिक्वेस्ट। रिकेवस्ट पर क्लिक करने पर नीचे काफी ऑप्‍शन आएंगी इनमें एक होगी GENERATE MMID (मोबाइल मनी आइडेंटिफायर)। इस पर क्लिक करें। अकांउट टाइप सिलेक्ट करें।
विज्ञापन

सिर्फ एक मिनट में इस तरह करें मोबाइल से पैसे ट्रांसफर

5 of 11
इसके नीचे टर्म एंड कंडीशन पर टिक करें और ओके कर दें। आपका 7 अंकों MMID नंबर आपके सामने आ जाएगा। इसका आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस भी आएगा।
विज्ञापन

सिर्फ एक मिनट में इस तरह करें मोबाइल से पैसे ट्रांसफर

6 of 11
आपको पैसे ट्रांसफर करने के लिए M-pin यानी मोबाइल पिन की भी जरूरत होगी। नेटबैकिंग के लिए लॉग इन के बाद आपको यहां GENERATE M-pin की ऑप्‍शन भी दिखेगी इस पर क्लिक करने पर आपको मोबाइल पिन भी मिल जाएगा।
विज्ञापन

सिर्फ एक मिनट में इस तरह करें मोबाइल से पैसे ट्रांसफर

7 of 11
जो कस्टमर बैंक की नेटबैकिंग सुविधा से नहीं जुडें हैं वो फोन बैं‌किंग नंबर पर कॉल कर रजिस्टर करवा सकते हैं। इसके अलावा आप बैंक की ब्रांच में जाकर (जहां आपका खाता है) संपर्क करें। यहां आपको एक फॉर्म भरना होगा इसमें आप नेटबैकिंग सेवा की ऑप्‍शन पर क्लिक कर दें।

सिर्फ एक मिनट में इस तरह करें मोबाइल से पैसे ट्रांसफर

8 of 11
अपना मोबाइल नंबर भी लिखें क्योकि मोबाइल नबर रजिस्टर होना बेहद जरूरी है। इसी नंबर पर आपको एसएमएस से हर ट्रांसेक्‍शन की जानकारी मिलेगी। एक या दो दिन में आप इस सर्विस से जुड़ जाएंगे।

सिर्फ एक मिनट में इस तरह करें मोबाइल से पैसे ट्रांसफर

9 of 11
ऐसे करें पैसे ट्रांसफर- एंड्रायड फोन यूजर मोबाइल बैंकिग साइट पर जाकर लॉग इन कीजिए। यहां IMPS ऑप्‍शन पर क्लिक कीजिए। याद रखें जिसे पैसे भेजने हैं उसका MMID नंबर आपको पता होना चाहिए। इसके बा जिसके खाते में पैसे भेजने हैं उसका मोबाइल नंबर और एमएमआईडी, रकम और अपना एम-पिन एंटर करना होगा। इसके बाद एसएमएस से कन्फर्मेशन मिलेगी। आजकल सभी बैंकों के पैसे ट्रांसफर करने के लिए एप हैं। ये एप डाउनलोड करके भी आप पैसे भेज सकते हैं।

सिर्फ एक मिनट में इस तरह करें मोबाइल से पैसे ट्रांसफर

10 of 11
कैश लिमिट के बारे में जान लीजिए- सभी बैंकों की कैश लिमिट अलग अलग है। एचडीएफसी बैंक एक दिन में 2 लाख रुपए ट्रांजेक्ट करने की सुविधा देता है।
विज्ञापन

सिर्फ एक मिनट में इस तरह करें मोबाइल से पैसे ट्रांसफर

11 of 11
इतना चार्ज करेगा बैंक- सभी बैंक इसके लिए अलग अलग चार्ज लेते हैं। एचडीएफसी 10 हजार से 1 लाख रुपए ट्रांसफर करने के लिए 5 रुपए और 1 लाख से 2 लाख ट्रांसफर करने के लिए 15 रुपए चार्ज करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें