फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे निकालने जा रहे हैं तो पढ़ लें खबर, इस बैंक ने बंद किए सारे एटीएम

Thu, 18 May 2017 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
साइबर हमले के डर से कई बैंकों ने अपने एटीएम बंद कर दिए हैं। लोगों को अगले कुछ दिन इन एटीएम की सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी। बैंकों का कहना है कि आरबीआई से मिले ताजा दिशा निर्देशों के बाद एटीएम बंद किए जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
वायरस के साइबर हमले की आशंका पर एटीएम से पैसों की निकासी रोकी जा रही है। हालांकि कई बैंक अभी भी एटीएम चालू रखे हुए हैं लेकिन सहकारी क्षेत्र के इस बड़े बैंक ने अपने सारे एटीएम बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

3 of 6
बैंक का दावा है कि सभी एटीएम बैंक की शाखाओं के साथ ही स्थापित किए गए हैं, ऐसे में बैंक के ग्राहकों को एटीएम बंद करने के निर्णय से कोई दिक्कत नहीं होगी। ग्राहक सीधा बैंक शाखाओं से अपना पैसा निकाल सकते हैं। आगे जानिए कौन सा है ये बैंक-

4 of 6
हिमाचल के कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसी) ने अपने सभी एटीएम अस्थायी तौर पर बंद कर दिए हैं। सूबे में सहकारी क्षेत्र के सबसे बड़े केसीसी बैंक की पांच जिलों में 213 शाखाएं और 65 एटीएम हैं। बैंक के चेयरमैन जगदीश सिपहिया ने रैन्समवेयर वायरस के साइबर हमले की आशंका पर एटीएम से पैसों की निकासी रोकने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

5 of 6
सूत्रों के अनुसार बैंक ने जिला कांगड़ा के अलावा ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में अपनी शाखाएं खोली हैं। इनमें से चुनिंदा प्रमुख शाखाओं पर बैंक ने अपने एटीएम स्थापित किए हैं। बैंक प्रबंधन के अनुसार रिजर्व बैंक से मिले दिशा-निर्देशों के बाद एहतियात के तौर एटीएम बंद करने का निर्णय लिया गया है ताकि साइबर अटैक से बैंक के सिस्टम को कोई नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केसीसी से इतर अन्य किसी बैंक के एटीएम बंद होने की सूचना नहीं है। कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर एसके नेगी ने कहा कि उन्हें किसी तरह का अलर्ट नहीं आया है और उनके सभी एटीएम काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें