पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि करवाचौथ के दिन सरगी के तौर पर परोसे जाने वाली फैनी, फल, दूध, मेथी, गुलाब जामुन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा अर्घ्य, पूजा की थाली और करवा (चावल, उड़द दाल, दूर्वा, फूल व कुंगु) भी फ्री में दिया जाएगा।