करवाचौथ पर महिलाओं की सुविधा के लिए मेहंदी लगवाने के लिए स्थान भी चिन्हित कर दिए हैं। इसमें शहर के टका बैंच, मालरोड, कालीबाड़ी, एजीचौक, चौड़ा मैदान, समरहिल, बालुगंज, टुटू, संजौली, छोटा शिमला, विकासनगर और पंथाघाटी में मेहंदी लगाने वाले कारीगर बैठेंगे।