फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गांव की हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे आप

विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल का एक गांव ऐसा है जिसकी जमीनी हकीकत जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। आजादी के 68 साल बाद भी यहां के लोग दिक्कतें झेल रहे हैं। प्रदेश सरकार के नुमाइंदे ग्रामीण हलकों में विकास के दावे तो बड़े-बड़े करते हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। आजादी के 68 साल बाद भी कलरू गांव के बाशिंदों की दिक्कतें वैसी हैं, जैसी पहले थीं। यहां आज भी टायर ट्यूब की मदद से गज्ज खड्ड पार कराई जाती है। बीमार होने की सूरत में तो स्थिति और विकट हो जाती है। इनपुट और फोटो: विक्रम मेहरा लंज (कांगड़ा)
विज्ञापन

इस गांव की हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे आप

2 of 5
पिछले तीन साल से 4 करोड़ 50 लाख मंजूर होने के बावजूद कलरू गांव के बाशिंदों को पुल की सौगात नहीं मिली है। बरसात के दिनों में इस गांव के लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। गज्ज खड्ड में पानी का स्तर बढ़ जाने से आवागमन में दिक्कतें पेश आ रहीं हैं। बीमारी की स्थिति में मरीजों को कंधों पर उठाकर खड्ड पार करवानी पड़ रही है, मगर प्रदेश सरकार को इन गांव के लोगों का दर्द महसूस नहीं हो रहा है। बरसात के दौरान यहां के बाशिंदे खौफ में रहते हैं।
विज्ञापन

इस गांव की हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे आप

3 of 5
स्थानीय लोगों की मानें तो इस खड्ड को पार कराने का सारा दारोमदार कलरू गांव के दो लोगों अश्वनी कुमार और महिंद्र सिंह पर टिका है। ये दोनों टायर ट्यूब के सहारे लोगों को खड्ड पार करवाते हैं। अगर किसी को बुखार भी आ जाए तो लोगों को इनसे सहायता लेनी पड़ती है। अगर किसी कारणवश ये लोग न मिलें तो दो मिनट के रास्ते को पार करने के लिए एक घंटा लगाना पड़ता है। इसके बाद ही लोग नगरोटा सूरियां और लंज पहुंचते हैं।

इस गांव की हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे आप

4 of 5
इस संदर्भ में कई बार नेताओं और अफसरों को बताया गया, लेकिन कुछ न हो सका। स्थानीय लोगों में रमेश चंद, रोशन लाल, कांशी राम, शुन्नू, जोगराज, प्रकाश चंद, रिंकू, धर्मेंद्र सिंह, उत्तम चंद, काकू, चमेल सिंह, संजय कुमार, राहुल कुमार राजीव कुमार, अशोक कुमार करनैल सिंह, सविता, लीला, सलोचना, कौशल्या, राधा, माया, कांता, सुदेश कुमारी ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि अगर जल्द इस पुल का काम नहीं लगाया गया तो स्थानीय लोग लोकसभा चुनाव की तरह इस बार पंचायत चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गांव की हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे आप

5 of 5
पीडब्ल्यूडी कांगड़ा के एक्सईएन सुरेंद्रपाल जगोता ने बताया कि इस पुल को बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ड्राइंग बनाई जा रही है। विभाग के अधिकारी इस काम में लगे हुए हैं। इस पुल का प्राथमिकता के आधार पर निर्माण किया जाएगा। शाहपुर की विधायक और पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि मैंने इस पुल को बनाने और टेंडर जल्द करने की बात पिछले सत्र में मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी, लेकिन कांग्रेस सरकार इस पुल का काम न लगाकर वहां के लोगों के साथ विश्वासघात कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें