15 फुट लंबा अजगर जैसे ही सड़क पर पहुंचा लोगों में अफरातफरी मच गई। फोटो: विवेक अजगर को देखकर हिमाचल के ऊना जिले के गांव धुसाड़ा के लोग सहम गए। जैसे ही लोगों को अजगर के निकलने की सूचना मिली, तुंरत ही पूरे गांव के लोग देखने के लिए उमड़ पड़े। घबराए ग्रामीणों ने जब अजगर को भगाने का प्रयास किया, तो गाड़ी के नीचे कुचले जाने से अजगर की मौत हो गई। मृत पड़े अजगर को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण उमड़ पड़े। ग्रमीणों ने मृत अजगर को समीप के जंगलों में दफना दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतना बड़ा अजगर देखा।