विश्व धरोहर घोषित कालका-शिमला रेल ट्रैक पर अब सैलानी लग्जरी कोच से प्रकृति के नजारे भी ले सकेंगे। एक कोच में दोनों तरफ बालकनी भी है जिसमें लगी कुर्सियों पर बैठकर सैलानी ताजी हवा और वादियों को खुलकर निहार सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
rail shimla
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे सेक्शन से यात्री लग्जरी कोच सीटी-14 झरोखा, आरए-100 और रेल मोटर कार की बुकिंग करवा सकेंगे। रेलवे ने कालका और शिमला रेलवे स्टेशन पर चार्टेड बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक अमर सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
समर टूरिस्ट सीजन के चलते इन दिनों कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर चलने वाली गाड़ियों में भारी रश है। लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने अपने लग्जरी कोचों के लिए चार्टेड बुकिंग शुरू कर दी है।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आरए-100, सीटी-14 झरोखा और रेल मोटर कार का संचालन 13 जून से 10 सितंबर तक होगा। आरए-100 कोच आठ सीटर है और इसका प्रति सीट किराया 2200 रुपये निर्धारित किया गया है।सीटी-14 झरोखा भी आठ सीटर कोच है। इस कोच के दोनों तरफ बालकनी में भी सीटें लगी हैं।
इसका प्रति सीट किराया 3500 रुपये है। रेल मोटर कार 14 सीटर है, इसका प्रति सीट किराया 1600 रुपये तय किया गया है। बता दें कि लग्जरी कोच को चार कपल मिलजुलकर भी बुक करा सकते हैं। सभी सीटें बुक होने पर ही इस कोच को चलाया जाता है।