रोहतांग दर्रा
- फोटो : अमर उजाला
इस 30 मीटर के दायरे में वन वे ट्रैफिक होने से वाहनों को बारी-बारी से निकालना पड़ रहा है। सैलानियों को बुधवार रात को भी इसी समस्या से जूझना पड़ा। महेंद्र ठाकुर, राकेश कटोच, संजू ठाकुर, सतपाल ठाकुर और संतोष का कहना है कि वे मंगलवार रात करीब तीन बजे रोहतांग के लिए निकले थे और जाम में फंसने के कारण बुधवार रात करीब एक बजे मनाली पहुंचे।