लाहौल की नन्ही पर्यावरणविद कल्पना ठाकुर को राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद की ओर से ऊना के कन्या महाविद्यालय में एक मार्च को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 7
इसमें उत्तर भारत की सात विभूतियों को सम्मानित करने के साथ प्रदेश शिक्षा बोर्ड के 59 टॉपर्स को भी सम्मानित किया जाएगा।
4 of 7
उत्तर भारत की सात विभूतियों में से जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मूलिंग निवासी 14 वर्षीय कल्पना ठाकुर का भी चयन हुआ है। कल्पना ठाकुर हर साल रक्षाबंधन पर पेड़ों को राखी बांधकर पौधरोपण करती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
कल्पना ने 18000 फीट ऊंची मूलिंग पीक, 18870 फीट ऊंची खारदुंगला पीक को फतह कर पर्यावरण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया है।
विज्ञापन
6 of 7
कल्पना के पिता ग्रीन मैन के अवार्ड से सम्मानित पर्यावरणविद किशन लाल ने कहा कि उन्हें कल्पना ठाकुर के पुरस्कार मिलने की सूचना फोन के माध्यम से मिली है।