फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रोहतांग समेत चोटियों में हिमपात, हिमखंड गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त

Mon, 25 Feb 2019 10:39 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग दर्रे में 10, कोठी और कल्पा में 3 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। कुल्लू और मनाली में बारिश और शिमला में धूप और बादल छाए रहे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सूबे में 2 मार्च तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। रिकांगपिओ से पूह-काजा की ओर टिंकू नाला सहित स्पीलो तक जगह-जगह हिमखंड और भारी चट्टानों के खिसकने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच बाधित रहा।
विज्ञापन

3 of 6
काजा समदो मार्ग बंद होने से विदेशी सैलानियों समेत किब्बर और चिचम में 70 और काजा में 30 सैलानी फंसे हैं। हालांकि वे सभी सुरक्षित हैं। 
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में 26 और 27 फरवरी तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। 

4 of 6
कुल्लू से मनाली के बीच रात के समय आवाजाही न करने का सरकार और प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर अलर्ट किया है। वोल्वो और एचआरटीसी बसों के लिए भी एडवाइजरी लागू होगी। राज्य में बर्फबारी के कारण करीब ढाई सौ सड़कें अभी भी बंद हैं।
विज्ञापन

5 of 6
केलांग में शनिवार रात सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 7.2 सेल्सियस और ऊना में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 22.8 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान शिमला 5.5, सुंदरनगर 8.7, भुंतर 9.0, कल्पा -4.0, धर्मशाला 5.8, ऊना 7.7,  नाहन 7.2, पालमपुर 7.0, सोलन 5.2, मनाली 2.6, कांगड़ा 8.4, मंडी 9.0, बिलासपुर 10.2, चंबा 7.3, डलहौजी 2.5 और कुफरी 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जनजातीय क्षेत्र पांगी की साच पंचायत के घिसल गांव में हिमखंड गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि हिमखंड की चपेट में आए घरों में रहने वाले परिवार सुरक्षित बच गए। पंचायत प्रधान ने हिमखंड गिरने से हुए नुकसान की सूचना पांगी प्रशासन को दे दी है। वहीं काजा के लोसर के चिचोंग माध्यमिक स्कूल की छत हिमखंड से क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें