फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है कबड्डी स्टार अजय ठाकुर की ख्वाहिश, कहा-अब तो पूरा करो सरकार

Mon, 24 Oct 2016 01:08 PM IST
हेमंत शर्मा/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
1 of 8
कबड्डी वर्ल्ड कप के ईरान के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में जीत के हीरो रहे अजय ठाकुर को हिमाचल के लोगों ने सिर आंखों पर बिठा लिया। हिमाचल पहुंचने पर उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। इसी दौरान अजय ने अपने दिल की ख्वाहिश भी बताई-
विज्ञापन

2 of 8
नालागढ़ के एक छोटे से गांव से निकलकर कबड्डी में प्रदेश का नाम ऊंचा करने वाले अजय ठाकुर को आज भी सरकार की घोषणा के पूरा होने का इंतजार है। हिमाचल का यूथ आइकन बन चुके अजय चाहते हैं कि हिमाचल सरकार वर्ष 2014 में उन्हें डीएसपी बनाने की घोषणा को जल्द पूरा करे।
विज्ञापन

3 of 8
अजय ने विशेष बातचीत में कहा कि वह डीएसपी पोस्ट के लिए डिजर्व करते हैं और सरकार इसके लिए कह चुकी है। अब उन्हें भी इच्छा है कि वह परिवार के अन्य सदस्यों की तरह पुलिस में सेवाएं दें। अजय के पिता पुलिस विभाग से ही रिटायर हुए हैं।

4 of 8
बड़े भाई भी पुलिस में ही सेवाएं दे रहे हैं। उनका परिवार अब उन्हें डीएसपी के तमगे से सुसज्जित देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से दूसरे युवा खिलाड़ियों का मनोबल भी कई गुना बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 8
इस युवा खिलाड़ी का कहना है कि वह अपनी खेल प्रतिभा से खुद को कई बार साबित कर चुके हैं। सरकार की घोषणा के अनुरूप वह डीएसपी पद के लिए डिजर्व करते हैं। इसके लिए उनका परिवार लगातार दो वर्षों से सरकार के सामने फाइल को पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघर्ष की इस राह में अब हिमाचल सरकार से एक ही उम्मीद लगाई है।
विज्ञापन

6 of 8
वहीं, कबड्डी विश्व कप में भारत को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले प्रदेश के स्टार खिलाड़ी अजय ठाकुर को  28 अक्तूबर को बिलासपुर में सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन इंडोर स्टेडियम बिलासपुर में सम्मान समारोह का आयोजन करेगी।
विज्ञापन

7 of 8
एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं राष्ट्रीय कबड्डी एसोसिएशन की टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन नंदलाल ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अजय ठाकुर ने फाइनल में ईरान के खिलाफ 14 अंक लेकर भारत को मैच जीताने में अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में अजय को श्रेष्ठ फील्डर का खिताब मिला है। उन्होंने सरकार से अजय ठाकुर को दूसरे राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
विज्ञापन

8 of 8
एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की कि खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देते समय आरएंडपी रूल्स को आड़े न आने दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें