हिमाचल के 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में 500 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इंटरव्यू से ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आइए जानते हैं कब हो रहे हैं इंटरव्यू...
Trending Videos
विज्ञापन
नौकरी का सुनहरा मौका, हिमाचल में 500 पदों पर भर्ती
2 of 8
हिमाचल में गगरेट की ल्यूमिनेश कंपनी प्रदेश भर से वर्कर के 500 पद
भरने जा रही है। इसके लिए कंपनी द्वारा साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा
है। कंपनी साक्षात्कार के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी।
विज्ञापन
नौकरी का सुनहरा मौका, हिमाचल में 500 पदों पर भर्ती
3 of 8
इन
पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, जमा दो पास तथा आईटीआई डिप्लोमा रखी
है। साक्षात्कार के लिए युवाओं की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की है।
नौकरी का सुनहरा मौका, हिमाचल में 500 पदों पर भर्ती
4 of 8
शैक्षणिक
स्तर पर योग्य उम्मीदवारों का चयन कंपनी द्वारा किया जाएगा। चयन के बाद
कंपनी उम्मीदवारों को बुलावा पत्र जारी करेगी। बुलावा पत्र के माध्यम से
उन्हें कंपनी में ज्वाइनिंग की तिथि बताई जाएगी।
विज्ञापन
नौकरी का सुनहरा मौका, हिमाचल में 500 पदों पर भर्ती
5 of 8
जिला के सुजानपुर
उपरोजगार कार्यालय में 16 अक्तूबर को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
कंपनी के अधिकारी युवाओं के साक्षात्कार लेंगे। साक्षात्कार सुबह 10 बजे
शुरू होंगे।
विज्ञापन
नौकरी का सुनहरा मौका, हिमाचल में 500 पदों पर भर्ती
6 of 8
कंपनी चयनित उम्मीदवारों को 5100 रुपए मासिक वेतन
देगी। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी कंपनी द्वारा मुहैया करवाई जा रही हैं।
चयनित उम्मीदवारों को कंपनी पीएफ, ईएसआई की सुविधा भी उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन
नौकरी का सुनहरा मौका, हिमाचल में 500 पदों पर भर्ती
7 of 8
सुजानपुर
में आयोजित साक्षात्कार के बाद अगर निर्धारित सीटें नहीं भरी जाती हैं तो
कंपनी अन्य जिलों में भी पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का आयेजन कर सकती
है। कंपनी प्रदेश भर से वर्कर के 500 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित कर
रही है।
नौकरी का सुनहरा मौका, हिमाचल में 500 पदों पर भर्ती
8 of 8
जिला रोजगार अधिकारी विजेंद्र पाल राणा का कहना है कि गगरेट
की ल्यूमिनेश कंपनी वर्कर के 500 पद भरेगी। सुजानपुर उपरोजगार कार्यालय
में 16 अक्तूबर को साक्षात्कार होंगे। प्रदेश भर से युवा साक्षात्कार में
भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार के दौरान पद रिक्त रहने पर कंपनी अन्य जगहों
पर भी साक्षात्कार का आयोजन कर सकती है।