फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, करें आवेदन

विज्ञापन
1 of 6
12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका आया है। प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण ले चुके युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है।
विज्ञापन

12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, करें आवेदन

2 of 6
राजस्थान के अलवर की नामी कंपनी 20 नवंबर को आईटीआई मंडी में साक्षात्कार लेगी। चयनित युवाओं को दो साल की ट्रेनिंग देगी। इसके बाद योग्य युवाओं को कंपनी में नियमित तौर पर रोजगार मिलेगा। ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को मासिक वेतन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, करें आवेदन

3 of 6
ट्रेनिंग के पहले साल में चयनित युवाओं को 8400 रुपये मासिक वेतन के अलावा बोनस और अन्य लाभ दिए जाएंगे। दूसरे साल 9975 रुपये वेतन, बोनस तथा अन्य लाभ दिए जाएंगे। ट्रेनिंग के बाद नियमित रूप से रोजगार मिलेगा। मुफ्त ट्रांसपोर्ट, 75 प्रतिशत सस्ती दरों पर कैंटीन सुविधा, मुफ्त यूनिफार्म, सुरक्षा जूते भी मुहैया करवाए जाएंगे।

12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, करें आवेदन

4 of 6
गाड़ियों के रेडिएटर बनाने वाली हनोन क्लाइमेट सिस्टम इंडिया कंपनी 20 नवंबर को आईटीआई मंडी में कैंपस इंटरव्यू लेगी। इसमें प्रदेश की किसी भी आईटीआई से वेल्डर, फिटर, टर्नर और इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण हासिल करने वाले युवा भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, करें आवेदन

5 of 6
आयु सीमा 18 से 25 साल रखी गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और मेकेनिकल ट्रेड से प्रशिक्षण ले चुकीं महिला उम्मीदवार भी कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकती हैं। कंपनी के प्रबंधक गौतम कुमार ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में चयनित युवाओं को कंपनी दो साल की ट्रेनिंग देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, करें आवेदन

6 of 6
आईटीआई मंडी के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में प्रदेश की किसी भी आईटीआई से वेल्डर, फिटर, टर्नर,  इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में पास छात्र और इलेक्ट्रॉनिक्स तथा मेकेनिकल ट्रेड में पास छात्राएं भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें