फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल में पावर प्रोजेक्ट का पाइप फटा, तीन लोग बहे

विज्ञापन
1 of 10
करीब 800 करोड़ की लागत से बने 100 मेगावाट के शोरंग पावर प्रोजेक्ट के ट्रायल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बुधवार रात को पेन स्टॉक पाइप छोड़े गए पानी का दबाव नहीं झेल पाया और दो जगह से फट गया। लिहाजा, पहाड़ी से तेज बहाव में पानी आया और डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र तक भारी तबाही मचा गया।
विज्ञापन

ट्रायल में पावर प्रोजेक्ट का पाइप फटा, तीन लोग बहे

2 of 10
हादसे में प्रोजेक्ट में कार्यरत सुरक्षा कर्मी ग्रुप फोर के सब इंस्पेक्टर पन्ना लाल (45) करसोग, हेड गार्ड प्रदीप कुमार (32) ठियोग और रोहड़ू का एक निवासी राजेंद्र (31) बह गए हैं। पुलिस के 25 जवान और स्थानीय लोग सतलुज तक इनकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रायल में पावर प्रोजेक्ट का पाइप फटा, तीन लोग बहे

3 of 10
हालांकि पुलिस को तलाश के दौरान एक कटी टांग मिली है। हादसे में रूपी गांव के यशपाल, राजू, खेमराज, और सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रामपुर अस्पताल में इनका उपचार चल रहा है।

ट्रायल में पावर प्रोजेक्ट का पाइप फटा, तीन लोग बहे

4 of 10
इसके अलावा आधा दर्जन घरों, खेतों सहित करीब डेढ़ सौ भेड़-बकरियां और घोड़े भी बह गए हैं। रूपी गांव की पुलिया भी बह गई है। इससे यहां का संपर्क अन्य क्षेत्रों से टूट गया है।
विज्ञापन

ट्रायल में पावर प्रोजेक्ट का पाइप फटा, तीन लोग बहे

5 of 10
मलबे की चपेट में आने से एक जीप दब गई है जबकि आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उधर, भावानगर पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर टूटे पाइप के नमूने फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं। भावानगर पुलिस के मुताबिक परियोजना प्रबंधकों ने रात को ही उन्हें सूचित कर दिया था।
विज्ञापन

ट्रायल में पावर प्रोजेक्ट का पाइप फटा, तीन लोग बहे

6 of 10
शोरंग परियोजना के पेन स्टॉक फटने से हुए हादसे पर मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में प्रभावित हुए लोगों को हरसंभव मदद दी जाएगी और मुआवजा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रायल में पावर प्रोजेक्ट का पाइप फटा, तीन लोग बहे

7 of 10
वहीं, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने कहा कि यह प्रोजेक्ट किसी और ही कंपनी को दिया गया था जबकि इसे बनाने वाली कोई और ही कंपनी थी। यह प्रोजेक्ट आगे से आगे चला हुआ है। उन्होंने कहा कि हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद दो टीमें मौके पर भेजी गई हैं। इसमें ऊर्जा निदेशालय और पावर कॉरपोरेशन के एमडी स्वयं मौके पर भेजे गए हैं।

ट्रायल में पावर प्रोजेक्ट का पाइप फटा, तीन लोग बहे

8 of 10
यह परियोजना विदेशी कंपनी टाका चला रही है। एसएचओ भावानगर प्रकाश नेगी ने बताया कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

ट्रायल में पावर प्रोजेक्ट का पाइप फटा, तीन लोग बहे

9 of 10
यह परियोजना निर्माण को लेकर लंबे समय तक विवादों में रही थी।
विज्ञापन

ट्रायल में पावर प्रोजेक्ट का पाइप फटा, तीन लोग बहे

10 of 10
कुछ समय पहले कामगारों ने भी परियोजना में खामियों का खुलासा किया था। लोग कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें