हिमाचल की ऊंची चोटियां एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गई हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बुधवार रात से वीरवार सुबह तक हल्की बर्फबारी का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
2 of 7
कुल्लू से आनी को जोडने वाले 10280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रे पर 13 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। हालांकि सुबह के समय निगम की आनी-कुल्लू बस सेवा ने दर्रा पार किया, लेकिन बाद में हुई बर्फबारी के बाद यहां फिसलन बढने से जलोड़ी दर्रा बंद हो गया है।
विज्ञापन
3 of 7
वीरवार को हुई ताजा बर्फबारी के बाद बसों को बड़ानाला और सोझा तक भेजा गया। जिससे सवारियों को पांच किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा है। जिला मुख्यालय कुल्लू से गई कुल्लू-जाओं, कुल्लू-रामपुर तथा कुल्लू-थनोग बसें आधे रास्ते से आगे नहीं जा सकी है।
4 of 7
उधर, रोहतांग दर्रे में 15, सिस्सू में 12 और कोकसर में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। वीरवार को रोहतांग से छोटे वाहनों की आवाजाही जारी रही, लेकिन सफर खतरे से खाली नहीं है। ताजा बर्फबारी से सरयोलसर झील और लांबालांबरी की चोटियां भी सफेद हो गई हैं।
विज्ञापन
5 of 7
किन्नौर की पहाडिय़ों और रोहड़ू की चांशल घाटी में भी ताजा हिमपात हुआ है। राजधानी शिमला समेत निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
6 of 7
11 से फिर बारिश-बर्फबारी
शुक्रवार से तीन दिन मौसम साफ रहने के बाद प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 11 दिसंबर से फिर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 14 दिसंबर तक मौसम खराब रहेगा। मैदानों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
मैदानी इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बुधवार रात को ऊना का न्यूनतम पारा 5.5 रहा जबकि शिमला का 7.3 और धर्मशाला का 6.4 रिकॉर्ड किया गया। केलांग का न्यूनतम तापमान -1.9, कल्पा का 2.0 और मनाली का 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।