फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के आसमान में फिर दिखी रहस्यमयी चीज, देखने उमड़ रहे लोग

Sat, 27 May 2017 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
शिमला के आसमान में एक बार फिर से एक रहस्यमयी चीज देखी जा रही है। लोग इसे देखने के लिए उमड़ रहे हैं। महीनों बाद फिर से ये चीज दिखाई दी है। फिल्म 'कोई मिल गया' के रहस्यमयी स्पेस स्टेशन की तरह शिमला में भी लोगों ने आसमान में ऐसा ही कुछ देखा। लोग ये नजारा देखने को बेताब थे।
विज्ञापन

2 of 7
राजधानी शिमला के आसमान पर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन वीरवार को फिर नजर आया। वीरवार को ये चमकदार तारे की तरह आगे बढ़ता दिखा। सवेरे दो बार नजर आया तो शाम को दो बार फिर दिखा। ये स्पेस स्टेशन आगामी दिनों में भी ऐसे ही दिखता रहेगा। आगे जानिए क्या है ये स्पेस स्टेशन-
विज्ञापन

3 of 7
दरअसल राजधानी शिमला के आकाश में खगोल वैज्ञानिकों की सबसे बड़ी अंतरिक्ष प्रयोगशाला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) चक्कर काट रहा है। इसमें पांच वैज्ञानिक महीनों रह रहे हैं और अंतरिक्ष पर तमाम तरह के रोचक रिसर्च कर रहे हैं।

4 of 7
ये अंतरिक्ष में कई तरह के प्रयोगों को अंजाम देने वाला सबसे बड़ा मानव निर्मित उपग्रह आईएसएस है। इसे अमेरिका, रूस समेत 15 देशों की कई बड़ी स्पेस एजेंसियों ने मिलकर तैयार किया है।
विज्ञापन

5 of 7
ये पृथ्वी से 400 किलोमीटर ऊपर चक्कर काट रहा है। इसमें कुछ वैज्ञानिक दिन-रात शोधरत हैं। वे बोन मैरो और घाव जल्दी ठीक करने जैसे विषयों पर शोध कर रहे हैं। वीरवार को ये स्पेस स्टेशन सबसे पहले तीन बजकर 14 मिनट पर करीब एक मिनट के लिए उत्तर दिशा में दिखा।
विज्ञापन

6 of 7
इसी तरह से सवेरे 4 बजकर 50 मिनट पर उत्तर-पश्चिम दिशा में दिखा। इसके बाद ये स्टेशन शाम को 7 बजकर 50 मिनट को पूर्वोत्तर और साढे़ नौ बजे पश्चिमोत्तर में नजर आना था। लोग आसमान पर नजरें गड़ाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन शुक्रवार को शिमला से आसमान में उत्तर-पश्चिम दिशा में दो मिनट के लिए शाम आठ बजकर 38 मिनट पर नजर आएगा। इससे पहले शुक्रवार को ही 3 बजकर 38 मिनट पर पश्चिमोत्तर और दक्षिण-पूर्व दिशाओं में नजर आएगा। शनिवार को सात बजकर 42 मिनट पर ये छह मिनट के लिए पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर एक चमकदार तारे की तरह घूमता नजर आएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें