बर्फबारी के बाद गुरुवार को बेशक मौसम साफ रहा लेकिन पूरा प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ गया है। राजधानी शिमला, मनाली समेत सात शहरों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है।
विज्ञापन
2 of 10
न्यूनतम तापमान में छह डिग्री और अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई है। शुक्रवार को प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने और कुछ मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 10
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो और तीन मार्च को पूरे प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी होने की चेतावनी जारी की है। पांच मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं।
4 of 10
गुरुवार को पूरे प्रदेश में दिन भर तेज हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। राजधानी शिमला सहित कई शहरों में पारा गिरने से पानी के पाइप जम गए हैं। वीरवार को धूप खिलने के बावजूद ठंड से कुछ राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
5 of 10
गुरुवार को शिमला में अधिकतम तापमान 9.4, मनाली में 8.2, डलहौजी में 4.1, कुफरी में 0.8, ऊना में 21.4, कांगड़ा में 18.1, बिलासपुर में 18.4, हमीरपुर में 17.6, चंबा में 15.7, मंडी में 16.2 और धर्मशाला में 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
6 of 10
बर्फबारी से प्रदेश में अब भी 100 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। कई जगहों पर बिजली-पानी भी गुल है। जिला चंबा में वीरवार को पूरा दिन धूप खिली। धूप निकलने के बाद विभिन्न मार्गों पर पहाड़ दरके। इस कारण वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गई।
विज्ञापन
7 of 10
किन्नौर, आनी और रामपुर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले दिनों बर्फबारी होने से कई ग्रामीण सड़कें बंद हैं। वीरवार दोपहर बाद नारकंडा के पास एनएच पांच शिमला-रामपुर बहाल हुआ। उधर, लगातार बारिश से फोरलेन के लिए हुई पहाड़ी की कटिंग में कुल्लू-मनाली एनएच पर जगह-जगह भूस्खलन होने के चलते मार्ग बंद रहा।
8 of 10
मंगलवार को 14 घंटे बंद रहने के बाद एक बार फिर एनएच-21 मलबे और चट्टानें आने के कारण लगभग 12 घंटे बंद रहा। बुधवार रात को फिर से पतलीकूहल के समीप 16 मील में भारी मलबा आने के चलते एनएच यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया। सुबह दस बजे इसे बहाल किया जा सका।
9 of 10
चंबा जिला में भारी बारिश व बर्फबारी से लोक निर्माण विभाग को करीब 124 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अब भी जिला में करीब तीन दर्जन मार्ग ठप चल रहे हैं जबकि 182 गांवों में अभी अंधेरा पसरा हुआ है।