इस मौके पर सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी पहुंचे और नवविवाहित को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि गर्व की बात है कि हिमाचल की बेटी ने दुनिया में नाम चमकाया। प्रतिभा भारतीय नौ सेना के मिशन नाविक सागर का हिस्सा थीं, जो आईएनएस और तारिणी में अपनी छह जांबाज महिला साथियों के साथ सागर परिक्रमा पर निकली थीं।