बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए 25 मार्च से धर्मशाला में शुरू होने जा रहे चौथे एवं निर्णायक टेस्ट मैच के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम जेट एयरवेज के विशेष विमान से बुधवार दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे गग्गल हवाई अड्डे पर पहुंची।
विज्ञापन
2 of 10
हवाई अड्डे पर एचपीसीए के प्रवक्ता संजय शर्मा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन
3 of 10
इस अवसर पर हवाई अड्डे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसके बाद टीम हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से धर्मशाला के लिए रवाना हो गई।
4 of 10
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के स्टार खिलाड़ियों का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी हवाई अड्डे पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 10
कड़ी सुरक्षा के चलते उन्हें दूर से ही खिलाड़ियों का दीदार करना पड़ा।
विज्ञापन
6 of 10
हालांकि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने हाथ हिलाकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन
7 of 10
दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे होटल पैवेलियन पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ियों ने होटल में थोड़ा आराम कर सफर की थकान उतारी।
8 of 10
टीम ने बाद में होटल के बाहर आकर धौलाधार पर हुई बर्फबारी का नजारा लिया।
9 of 10
इस दौरान आस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर ने धौलाधार की वादियों की जमकर तारीफ की।