दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में शुमार एचपीसीए स्टेडियम में चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया मंगलवार को धर्मशाला पहुंच गई हैं। मंगलवार शाम चार बजे के करीब टीम इंडिया के खिलाड़ी विशेष विमान से गगल एयरपोर्ट पहुंचे।
ये भी पढ़ें-कैप्टन विराट कोहली के लिए 'लकी' है धर्मशाला, ये रिकॉर्ड हैं गवाह
विज्ञापन
2 of 8
इसके बाद सड़क से होते हुए एचपीसीए के द होटल पवेलियन पहुंचे। टीम के धर्मशाला पहुंचने पर एचपीसीए के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का शानदार स्वागत किया। कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया यहां शनिवार से शुरू हो रहे आखिरी और निर्णायक मैच के लिए बुधवार से ही तैयारियों में जुट जाएगी।
विज्ञापन
3 of 8
मंगलवार को धर्मशाला पहुंची टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने आराम किया, जबकि बुधवार से टीम इंडिया के खिलाड़ी अभ्यास कर सकते हैं। खिलाड़ियों के यहां पहुंचते ही उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।
4 of 8
इससे पहले सीरीज के तीसरे मैच के पहले दिन कैप्टन विराट कोहली के कंधों पर चोट लगने से उनके चौथा मैच खेलने पर असमंजस बना हुआ था। लेकिन, कैप्टन ने न केवल तीसरा मैच खेला। बल्कि टीम को लेकर धर्मशाला भी पहुंच गए।
विज्ञापन
5 of 8
कड़ी सुरक्षा के बीच सभी खिलाड़ियों को होटल ले जाया गया है। धर्मशाला में यह पहला मौका है जब यहां कोई टेस्ट मैच खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही यह सीरिज अभी बराबरी पर है और भारतीय टीम चाहेगी कि इस मैच को जीतकर सीरिज पर भी कब्जा कर लिया जाए।
विज्ञापन
6 of 8
प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह है कि विराट कोहली फिट नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनके इस मैच में उतरने को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है।
विज्ञापन
7 of 8
कैप्टन विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, भुवनेश्वर कुमार, अभिनव मुकुल, करुण नायर, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल, ऋद्धिमान साहा (विकेट किपर), ईशांत शर्मा, मुरली विजय, जयंत यादव, कुलदीप यादव और उमेश यादव बतौर टीम सदस्य धर्मशाला पहुंच गए हैं।
ऑस्टेलिया की टीम भी यहां जल्द पहुंचने वाली है। लोगों में इस मैच को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। अगर मौसम मेहरबान रहा तो मुकाबला कड़ा होगा। वहीं टीम इंडिया के कई खिलाड़ी पहले भी यहां खेल चुके हैं जिसका अनुभव उनके काम आएगा।