फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, 250 से ज्यादा पदों पर भर्ती

Sat, 18 Feb 2017 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
हिमाचल सरकार ने युवाओं के लिए नौकरियों का भी पिटारा खोल दिया है। कैबिनेट ने 250 से ज्यादा पद भरने को मंजूरी दी है जिनके लिए जल्द आवेदन मांगे जाएंगे। आइए जानते हैं किन किन विभागों में कब और कैसे ये भर्तियां की जाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 8
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों में करीब 250 से ज्यादा पदों को भरने की मंजूरी दी गई। बैठक में वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से अनुबंध आधार पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त 100 पद भरने के साथ प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में पीजीटी योगा के 60 पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

3 of 8
अनुबंध आधार पर वन विभाग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 49 पद भरने को भी मंजूरी मिली है। साथ ही प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से अनुबंध आधार पर इलेक्ट्रिकल इंस्टपेक्ट्रेट में विभिन्न श्रेणियों के 19 पद भरे जाएंगे।

4 of 8
हर उपायुक्त कार्यालय में एक निजी सचिव समेत कुल 12 पदों के सृजन और भरने, ट्रैफिक निरीक्षकों के 12 पद 50 प्रतिशत सीधी भर्ती तथा 50 प्रतिशत विभागीय कर्मचारियों में से भरने की स्वीकृति दी गई है। सूचना एवं जन संपर्क विभाग में अनुबंध आधार पर जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 10 पद के सृजन तथा भरने को भी मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

5 of 8
उद्योग विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से अनुबंध आधार पर विस्तार अधिकारी (उद्योग) के 8 पद भरने, कॉलेजों में अनुबंध आधार पर सहायक प्रोफेसर (वाणिज्य) के 7 पद सृजित करने, उद्योग विभाग में सेकेंडमेंट आधार पर फील्डमैन/सीड एग्जामिनर के 6 पद भरने, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में अनुबंध आधार पर लिपिकों (एससी बैकलाग) के 4 पद भरने की मंजूरी दी।
विज्ञापन

6 of 8
प्रदेश में सभी नव सृजित पटवार सर्कलों में पार्ट टाइम वर्कर के पदों को स्वीकृति दी। वहीं, उपायुक्त सोलन के कार्यालय में चालकों के तीन पद भरने, मंडलीय आयुक्त कांगड़ा के कार्यालय में अनुबंध पर एक जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, निदेशालय, सूचना एवं प्रौद्योगिकी में अनुबंध आधार पर स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड थ्री का एक पद भरने, आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केंद्र सुन्नी तथा रसमाई में इंस्ट्रक्टर के दो पद तथा सेवादार और चौकीदार का एक-एक पद भरने पर भी सहमति बनी है।
विज्ञापन

7 of 8
कांगड़ा के धर्मशाला स्थित अध्यक्ष, राज्य वक्फ  ट्रिब्यूनल कार्यालय में चौकीदार का एक पद सृजित करने, मत्स्य पालन विभाग में सीधी भर्ती से दैनिक वेतनभोगी आधार पर चौकीदार के दो पद तथा पार्टटाइम आधार पर पार्ट टाइम स्वीपरों के तीन पद भरने, तकनीकी शिक्षा में दैनिक वेतनभोगी आधार पर चतुर्थ श्रेणी के दो पद भरने के लिए भी जल्द आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

8 of 8
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में सर्जरी विभाग के अंतर्गत सहायक प्रोफेसर (गेस्ट्रोनेट्रोलॉजी सर्जरी) का एक पद सृजित करने का निर्णय लिया। इसके अलावा स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ  रूरल डेवलपमेंट हिपा में संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण एवं अनुसंधान) का एक पद सृजित करने, डॉ. वाईएस परमार विश्वविद्यालय नौणी में सहायक प्रोफेसर/समानांतर (वन उत्पाद) का एक पद भरने, पर्यावरण, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग में कंप्यूटर प्रोग्रामर का एक पद सृजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें