शिमला में नया ट्रांसपोर्ट सिस्टम शुरू हो गया है। आइए हम आपको बताते हैं कि शिमला में चलने वाली इन नई बसों की क्या क्या खूबियां हैं।
विज्ञापन
आप भी देख लीजिए, ये हैं शिमला का नया ट्रांसपोर्ट
2 of 14
एचआरटीसी ने शहर के लोगों को ब्लू स्टैंडर्ड बसों की सौगात दी है। ये बसें ओल्ड बस स्टैंड से आईएसबीटी के लिए दौड़ेंगी। सफर आरामदायक होने के साथ-साथ खास बात यह है कि इसमें फिक्स पांच रुपये किराया होगा। दूसरी बसों में इस रूट पर किराया सात रुपये हैं।
विज्ञापन
आप भी देख लीजिए, ये हैं शिमला का नया ट्रांसपोर्ट
3 of 14
मंगलवार को पहली बार ओल्ड बस स्टैंड - आईएसबीटी रूट पर ब्लू स्टेंडर्ड बस रवाना की गई। जेएनएनयूआरएम-2 में एचआरटीसी के शिमला लोकल डिपो को दो स्टेंडर्ड बसें मिली हैं। आरामदायक सफर के लिए बसों को लो फ्लोर डिजाइन किया गया है।
आप भी देख लीजिए, ये हैं शिमला का नया ट्रांसपोर्ट
4 of 14
बसों में खड़े होकर सफर करने के लिए अधिक जगह है। खड़े होकर सफर करने वालों के लिए विशेष रेलिंग लगाई गई हैं। बस चलाने के लिए चालक को विशेष ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन
आप भी देख लीजिए, ये हैं शिमला का नया ट्रांसपोर्ट
5 of 14
आरामदायक सफर के लिए बसों को लो फ्लोर डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
आप भी देख लीजिए, ये हैं शिमला का नया ट्रांसपोर्ट
6 of 14
इन बसों के दरवाजों का कंट्रोल चालक के पास है। बस के रुकने के बाद और चलने से पहले चालक दरवाजे बंद और खोल सकता है।
विज्ञापन
आप भी देख लीजिए, ये हैं शिमला का नया ट्रांसपोर्ट
7 of 14
बसों में तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दो कैमरे बसों के भीतर है जबकि एक कैमरा बस के पीछे लगा है। बस के भीतर प्रत्येक गतिविधि पर चालक नजर रख सकता है।
आप भी देख लीजिए, ये हैं शिमला का नया ट्रांसपोर्ट
8 of 14
चालक के सामने डिजिटल स्क्रीन लगाई गई है। बस में सामने, बीच में, पीछे और बाहर चार जगहों पर इलेक्ट्रानिक रूट डिसप्ले लगाया गया है।
आप भी देख लीजिए, ये हैं शिमला का नया ट्रांसपोर्ट
9 of 14
एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक रामकुमार गौतम ने बस को हरी झंडी दिखा कर रूट पर रवाना किया। सवारियों के साथ एचआरटीसी के अधिकारियों ने भी सफर किया। मौका लोहड़ी का था, इसलिए एचआरटीसी की ओर से यात्रियों को मूंगफली, गजक और रेवड़ी भी बांटी गई।
आप भी देख लीजिए, ये हैं शिमला का नया ट्रांसपोर्ट
10 of 14
ये खास डिस्पले इसे दूसरी बसों से अलग करती है। सीसीटीवी से हर यात्री की हरकत पर भी नजर रहेगी।
आप भी देख लीजिए, ये हैं शिमला का नया ट्रांसपोर्ट
11 of 14
शहर में जल्दबाजी में ब्लू स्टैंडर्ड बस सेवा शुरू कर दी गई। नतीजा, बस पहले ही दिन रूट पर हांफ गई। बिना तैयारी के बस सेवा शुरू करने कर दी गई और टूटीकंडी आईएसबीटी-ओल्ड बस स्टैंड रूट पर दो चक्कर काटने के बाद बस की स्टेयरिंग पाइप लीक कर गई।
आप भी देख लीजिए, ये हैं शिमला का नया ट्रांसपोर्ट
12 of 14
ऊपर से आए आदेशों के बाद एचआरटीसी ने मंगलवार को आनन फानन में बस सेवा का उद्घाटन कर दिया। रूट पर बस रवाना करने से पहले शायद बस की तकनीकी जांच भी नहीं हो पाई। आईएसबीटी से ओल्ड बस स्टैंड रूट पर दोपहर 1:40 मिनट पर बस रवाना की गई।
आप भी देख लीजिए, ये हैं शिमला का नया ट्रांसपोर्ट
13 of 14
बस अभी रूट पर दो ही चक्कर काट पाई थी कि बस की स्टेयरिंग पाइप लीक कर गई। पाइप के भीतर भरा आयल लीक होकर बाहर आने लगा। इस कारण बस को मरम्मत के लिए आईएसबीटी में खड़ा कर दिया गया। हालांकि, मरम्मत के बाद बस दोबारा रूट पर चला दी गई। एचआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि यह कोई मेजर डिफेक्ट नहीं था।
सोमवार को जब आईएसबीटी-ओल्ड बस स्टैंड रूट पर बस का ट्रायल किया गया तो ओल्ड बस स्टैंड में बस मोड़ने के लिए ही 7 मिनट लग गए। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। चालक को भी बस मोड़ने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इलेक्ट्रानिक रूट बोर्ड चालू किए बिना ही बस रूट पर रवाना कर दी गई।