फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेओए पोस्ट कोड-556 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर

Sat, 15 Sep 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से की जा रही जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 556 भर्ती में करीब तीन हजार अभ्यर्थियों को आस जगी है।
विज्ञापन

2 of 5
सोमवार को सीएम जयराम ठाकुर ने आरएंडपी नियमों पर कार्मिक विभाग को विचार करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सचिवालय के अधिकारी सीएम के पास अमर उजाला की प्रति लेकर पहुंचे और बताया कि आरएंडपी नियमों की वजह से तीन हजार अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर है।
विज्ञापन

3 of 5
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर के निजी सचिव सुखराम ठाकुर, गिरधारी लाल वर्मा, प्रकाश ठाकुर, कमल शर्मा और सचिवालय के अन्य कर्मचारी मुख्यमंत्री के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि इससे पहले बीते वर्ष पोस्ट कोड 447 के तहत निजी संस्थानों के 1300 कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों को नौकरी दी जा चुकी है।

4 of 5
इस बार सरकारी संस्थानों से डिप्लोमा होने की शर्त लगा दी गई है। सचिवालय स्टाफ ने कहा कि प्रदेश सरकार का कोई भी संस्थान डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन नहीं करवाता है। इस बार इस अनिवार्य शर्त के चलते 1156 पदों पर भर्ती भी पूरी नहीं हो पा रही है। आयोग को ऐसे कैंडीडेट ही नहीं मिल पा रहे हैं जिन्होंने सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थानों से डिप्लोमा किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सचिवालय के स्टाफ ने बताया कि कनिष्ठ आशुलिपिक पद की भर्ती के लिए ऐसी कोई शर्त नहीं है जबकि यह जूनियर ऑफिस असिस्टेंट से बड़ा पद है। मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया कि सभी प्राइवेट डिप्लोमा धारकों को इन पदों के लिए गौर किया जाए और उसके बाद ही कर्मचारी चयन आयोग पोस्ट कोड 556 का अंतिम परिणाम घोषित करे। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दिशा में अभ्यर्थियों को राहत पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें