हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से को घोषित किए गए जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में तीनों संकायों आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में 83 छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में स्थान बनाया है। इसमें सबसे ज्यादा 65 लड़कियां और 18 लड़के शामिल हैं। साइंस संकाय में कुल्लू साइंस स्कूल ऑफ एजुकेशन ढालुपर, कुल्लू के छात्र प्रकाश कुमार ने 500 में से 497 (99.4 फीसदी) अंक लेकर टॉप किया। प्रकाश के पिता ऑटो चालक हैं। कॉमर्स में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन की मेघा गुप्ता ने (488/500) 97.6 फीसदी अंक लेकर प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। मेघा के अभिभावक ट्यूशन सेंटर चलाते हैं। कला (आर्ट्स) संकाय में राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर बुशहर, शिमला की श्रुति कश्यप ने (491/500) 98.2 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया। श्रुति के पिता लोनिवि में बतौर मंडलीय मुख्य प्रारूपकार हैं।
विज्ञापन
2 of 13
- फोटो : अमर उजाला
जमा दो के आर्ट्स संकाय में 26 छात्र-छात्राए मेरिट लिस्ट में शामिल हुए हैं, जिसमें 24 लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। इसके अलावा कामर्स में टॉप-10 में 23 विद्यार्थियों में 21 लड़कियां और दो लड़के, जबकि साइंस संकाय में सबसे ज्यादा 34 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है, जिसमें 20 लड़कियां और 14 लड़के शामिल हैं। अधिकतर टॉपरों का सपना आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करना है।
विज्ञापन
3 of 13
- फोटो : अमर उजाला
इस बार परिणाम 76.7 प्रतिशत रहा है जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले 14.6 प्रतिशत अधिक है। अमर उजाला की वेबसाइट ने रिजल्ट को सबसे पहले ब्रेक किया और अधिकांश विद्यार्थियों ने यहीं से रिजल्ट जाना। जमा दो की परीक्षा में 86,633 विद्यार्थियों में से65,654 पास और 11,017 विद्यार्थी फेल हुए हैं। 9391 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई। मेरिट में लड़कियों का दबदबा रहा है
4 of 13
- फोटो : अमर उजाला
तीनों संकायों में आए 83 टॉपरों में 65 लड़कियां, जबकि 18 लड़के हैं। सरकारी स्कूलों से 46 विद्यार्थी मेरिट में आए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि कोरोना के बावजूद रिकॉर्ड समय में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रिजल्ट घोषित किया है।
विज्ञापन
5 of 13
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए जमा दो के परीक्षा परिणाम में बेटियों ने दबदबा कायम किया है। प्रदेश भर में मैरिट लिस्ट में आए 83 विद्यार्थियों से 65 स्थानों पर लड़कियों का ही कब्जा रहा है, जबकि मात्र 18 स्थानों पर लड़के मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने में कामयाब हुए हैं। बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय में 20, आर्ट्स में 24 और वाणिज्य संकाय में 21 लड़कियों ने मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाया है।
विज्ञापन
6 of 13
- फोटो : अमर उजाला
कला संकाय से दूसरे स्थान पर रहने वाले सिरमौर के सुशांत और आठवें स्थान पर संयुक्त रूप से कब्जा जमाए बैठे कपिल वर्मा ने मेरिट लिस्ट में आकर लड़कों की लाज बचाई है, जबकि अन्य संकायों में लड़के लड़कियों के आगे कहीं भी नहीं ठहरे हैं।
विज्ञापन
7 of 13
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश को सबसे ज्यादा टॉपर देने वाला जिला कांगड़ा लड़कियों के मामले में भी सबसे आगे रहा है। जिला कांगड़ा से सबसे ज्यादा 17 लड़कियों ने मेरिट लिस्ट में स्थान पाया है। जिसमें विज्ञान में 10, कला में दो और वाणिज्य संकाय में पांच लड़कियां शामिल हैं।
8 of 13
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा हमीरपुर से सात, सोलन से पांच, सिरमौर से छह, कुल्लू से दो, मंडी से नौ, बिलासपुर से चार, शिमला से सात, ऊना से छह और चंबा जिला से दो लड़कियों ने मेरिट लिस्ट में स्थान हासिल कर अपने-अपने जिलों का नाम रोशन किया है।
9 of 13
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी स्कूलों से शिक्षा ग्रहण कर 39 बेटियों ने मेरिट लिस्ट में मुकाम हासिल किया है। इसमें साइंस संकाय से पांच, वाणिज्य से 11 और कला संकाय को सरकारी स्कूलों से पढ़ी सबसे ज्यादा 23 लड़कियों ने मेरिट लिस्ट में स्थान पाया है।
10 of 13
- फोटो : अमर उजाला
सूबे को दसवीं कक्षा का टॉपर देने वाले कांगड़ा ने जमा दो कक्षा की टॉपर लिस्ट में भी पहला स्थान हासिल किया है। कांगड़ा ने सबसे ज्यादा 21 टॉपर दिए हैं, जबकि टॉपर देने वाले जिलों में हमीरपुर दूसरे और चंबा जिले से कम टॉपर हैं।
11 of 13
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा परिणाम के मुताबिक शिमला जिले से आठ टॉपर मिले हैं, जिसमें आर्ट्स में छह और कामर्स में दो विद्यार्थी शामिल हैं। सिरमौर जिले से आए आठ टॉपरों में चार आर्ट्स, एक साइंस और तीन कामर्स से संबंधित हैं।
12 of 13
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सोलन जिला से आए पांच टॉपरों में आर्ट्स और साइंस में एक-एक, जबकि कॉमर्स में तीन, बिलासपुर से कुल पांच टॉपर मिले हैं, जिसमें आटर्स से तीन और साइंस से दो विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा मंडी जिले से कुल 10 विद्यार्थियों ने टॉपर लिस्ट में जगह बनाई है, जिसमें आर्ट्स से छह साइंस और कामर्स से दो-दो विद्यार्थी शामिल हैं।
प्रदेश को सबसे ज्यादा टॉपर देने वाले कांगड़ा से आर्ट्स में दो, साइंस में 14 और कामर्स में पांच, ऊना से आए नौ टॉपरों में आर्ट्स से दो, साइंस से तीन और कामर्स से चार विद्यार्थी शामिल हैं। चंबा जिले से आटर्स और कामर्स संकाय में एक-एक छात्र ने टॉप किया है, जबकि कुल्लू जिले से चार छात्रों में आर्ट्स में एक और साइंस से तीन छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। हमीरपुर ने साइंस में आठ और कामर्स को तीन टॉपर दिए हैं।