करसोग में बादल फटने से तबाही।
- फोटो : संवाद
प्रदेश में पांच दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट, संधोल में सबसे ज्यादा 223.6 मिलीमीटर बारिश
प्रदेश के कई भागों में पांच दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 1,2, और 5 से 7 जुलाई तक राज्य के कई भागों में भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है। 3 व 4 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट है। वहीं बीती रात को संधोल 223.6, मंडी 216.8, पंडोह में 215.0, बिजाही 196.0, करसोग 160.2, पालमपुर 143.0, चौपाल 139.8, गोहर 125.0, बग्गी 88.8, कोटखाई 83.1, नेरी 77.0, कांगड़ा 73.3, सुजानपुर टिहरा 69.0, नारकंडा 67.5, नादौन 66.0 व कुफरी में 65.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आज अगले तीन घंटों में बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।