फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! ऐसे हैक होता है आपका फेसबुक अकाउंट

विज्ञापन
1 of 9
फेसबुक चलाने वाले यूजर्स के लिए बड़ी जरूरी खबर है। शातिरों ने आपकी आईडी हैक करने का एक नया तरीका निकाला है। इसे जानने के बाद आप भी चौंक जाएंगे। हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़े हैकर से पूछताछ के बाद हैंकिंग के इस नए तरीके का पता चला है।
विज्ञापन

सावधान! ऐसे हैक होता है आपका फेसबुक अकाउंट

2 of 9
दरअसल हैकर सबसे पहले फेसबुक से मिलता जुलता एक पेज तैयार करता है। फिर इसका यूआरएल तैयार होता है। इसके बाद फेसबुक यूजर्स को जाल में फंसाया जाता है।
विज्ञापन

सावधान! ऐसे हैक होता है आपका फेसबुक अकाउंट

3 of 9
ये एक ऐसा पेज होता है जिसे खोलने पर यूजर्स से लॉग इन करने के लिए आईडी और पासवर्ड मांगा जाता है। यानि दूसरे शब्दों में हम करें तो ये फेसबुक लॉगइन करने वाले पेज से मिलता जुलता है।

सावधान! ऐसे हैक होता है आपका फेसबुक अकाउंट

4 of 9
शातिर इस यूआरएल लिंक को किसी भी यूजर को भेज देता था। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर के सामने एक पेज खुलता है जिसमें आईडी व पासवर्ड मांगा जाता है। यूजर को लगता है कि फेसबुक की अधिकृत साइट से लॉगइन करने के लिए यह मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

सावधान! ऐसे हैक होता है आपका फेसबुक अकाउंट

5 of 9
मगर ऐसा नहीं होता है। जैसे ही यूजर इसमें आईडी व पासवर्ड भरेगा इसकी सारी जानकारी को मिल जाएगी। वह तुरंत इस अकाउंट का पासवर्ड बदल देता है और इसका इस्तेमाल खुद करने लगता है।
विज्ञापन

सावधान! ऐसे हैक होता है आपका फेसबुक अकाउंट

6 of 9
एक अकाउंट हैक करने के बाद यूजर के बाकी दोस्तों को भी ऐसे ही जाल में फंसाया जाता है। दोस्तों को मालूम ही नहीं होता कि किसने उन्हें ये लिंक भेजा है।
विज्ञापन

सावधान! ऐसे हैक होता है आपका फेसबुक अकाउंट

7 of 9
हैकिंग के बाद दोस्तों से पैसे ट्रांसफर करवाने, रिचार्ज करवाने जैसे कामों को अंजाम दिया जाता है।

सावधान! ऐसे हैक होता है आपका फेसबुक अकाउंट

8 of 9
हिमाचल पुलिस के हत्‍थे जो आरोपी चढ़ा है उसका नाम अरविंद सिंघल है। यह 20 फेसबुक एकाउंट हैक कर चुका था। सैमसंग के मोबाइल का इसमें इस्तेमाल किया जाता था। इसके पास से 17 मोबाइल सिम कार्ड भी मिले हैं। यह बी फॉर्मेसी की पढ़ाई भी कर चुका है।

विज्ञापन

सावधान! ऐसे हैक होता है आपका फेसबुक अकाउंट

9 of 9
फेसबुक यूजर्स को चाहिए कि जिस भी पेज पर लॉगइन कर रहे हैं, उसकी अच्छी तरह से पड़ताल कर लें। नेट बैंकिंग और मेल में भी यही सावधानी बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें