तेज हवाओं के बीच सोमवार दोपहर को बिजली तार में स्पार्किंग से निकलीं चिंगारियां घास में जा गिरीं, जिससे लकड़ी से बने नौ घर पूरी तरह राख हो गए। इस भीषण अग्निकांड में एक मकान को आंशिक नुकसान पहुंचा है जबकि तीन गाय, एक बकरी और एक भेड़ जिंदा जल गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
घटना जिला मुख्यालय से सटी लगघाटी की फलाण पंचायत के गांव जिंदी की है। अग्निकांड से ग्रामीणों को करोड़ों के नुकसान का अनुमान है।
अफरातफरी के बीच लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी लेकिन गांव के लिए सड़क न होने से कमांद गांव से आगे दमकल वाहन नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
3 of 6
अग्निशमन कर्मियों को पैदल ही जिंदी पहुंचना पड़ा। उधर, आग की सूचना मिलते ही आसपास के करीब एक दर्जन गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने एक किलोमीटर लंबी चेन बनाई और गांव के साथ लगते नाले से बाल्टियों से पानी पहुंचाया। कुछ लोगों ने 15 से 20 पॉवर स्प्रे से भी आग पर काबू पाया।
4 of 6
मुश्किल की इस घड़ी में अगर ग्रामीण मदद को न दौड़ते तो आग गांव के 70 घरों को ही चपेट में ले सकती थी। जिंदी गांव के लोगों के जले पर बर्फबारी ने नमक का काम किया। जैसे ही लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई उसके कुछ समय बाद बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
बेघर लोगों को कड़ाके की ठंड में रातें गुजारने की चिंता सता रही है। जिंदी गांव में हुए भीषण अग्निकांड से 10 परिवारों के 38 लोग बेघर हो गए हैं। डीसी कुल्लू युनूस ने कहा कि एसडीएम कुल्लू अनुराग शर्मा की अगुवाई में टीम मौके के लिए रवाना की गई है।