फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Road Accident: भीषण हादसे में बस के उड़े परखच्चे, खौफनाक मंजर के बीच अपनों को तलाशते रहे परिजन, देखें तस्वीरें

Mon, 04 Jul 2022 09:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
विज्ञापन
1 of 9
हिमाचल में कुल्लू में भीषण सड़क हादसा। - फोटो : संवाद
 शांत वादियों में गूंज रहीं चीखें, बस में फंसे लोग और इधर-उधर बिखरे पड़े मृतकों के शव। गहरी खाई से बचाओ बचाओ की आवाजें ही सुनाई दे रही थीं। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में सोमवार को बस हादसे के बाद कुछ ऐसा ही भयानक मंजर देखने को मिला। चीख-पुकार की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग दौड़े-दौड़े पहुंचे तो देखकर सभी दंग रह गए। जांगला गांव के पास बस सड़क से करीब 200 फीट नीचे खाई में गिरी थी। हादसा इतना भयानक था कि बस कि बस के परखच्चे उड़ गए। 

वे भी यह खौफनाक मंजर देखकर सहम गए। इस भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। हादसे में कई घरों के चिराग बुझ गए। सोमवार सुबह करीब 8:18 बजे यह हादसा हुआ। सुबह करीब 8:50 बजे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दी। सुबह 9:00 बजे ग्रामीण प्रशासन और पुलिस की मदद का इंतजार करते रहे। तीन घंटे तक यात्री बस में फंसे रहे। हर तरफ शव और घायलों का खून देकर हर कोई सहम उठा। हादसे की खबर सुनने के बाद सैंज से लेकर शैंशर तक मातम छा गया है। लारजी से लेकर शैंशर, शांघड़ व रैला आदि इलाके के कई लोग अपनों का हाल जानने के लिए जांगला घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर हर किसी का दिल दहल गया।
विज्ञापन

2 of 9
कुल्लू बस हादसा। - फोटो : संवाद
पलटे खाने के बाद बस उलटी पड़ी थी, इस कारण लोगों को निकाला नहीं जा सका। बस में फंसे लोगों को निकालने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन एक भी सवारी को नहीं निकाल पाए। 10:30 पर 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई, लेकिन बस उलटी पड़ी होने के कारण यात्रियों को निकालना मुश्किल था।
विज्ञापन

3 of 9
कुल्लू बस हादसा। - फोटो : संवाद
11:00 बजे कुल्लू और बंजार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचीं। बड़ी जेसीबी मशीन मौके पर आई, जिसकी सहायता से बस को सीधा किया गया और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हमेशा की तरह शैंशर से कुल्लू आ रही निजी में 15 सवारियां मौजूद थीं, लेकिन चालक की लापरवाही से एक साथ कई मौतों से कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बस करीब 13 साल पुरानी थी। 

4 of 9
मौके पर पहुंची जेसीबी मशीन। - फोटो : संवाद
जांगला गांव के नजदीक हुए भूस्खलन के पास बस को निकालते वक्त वह पहाड़ी से होकर नीचे जा गिरी। जिस जगह हादसा हुआ, वह मार्ग भूस्खलन के चलते संकरा हो गया था। इस मार्ग पर न तो क्रैश बैरियर और न ही पैरापिट हैं। इस मार्ग पर अगर क्रैश बैरियर व पैरापिट होते तो कई लोगों की जानें बच जातीं। 
विज्ञापन

5 of 9
बस के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद
बस चालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। वह कुछ भी कहने की हालत में नहीं है। परिचालक गोपाल ने कहा कि बस जब नीचे लुढ़की, तब उन्हें हादसे का एहसास हुआ। बताया जा रहा है कि जैसे ही बस ने सड़क से पलटा खाया तो कुछ सवारियां बाहर छिटक गई थीं। इनमें चालक, परिचालक और एक अन्य व्यक्ति था। लोनिवि ने इस सड़क का कुछ माह पूर्व टारिंग कर इसे पक्का किया है। 
विज्ञापन

6 of 9
बस हादसे वाली जगह। - फोटो : संवाद
बस हादसे की सूचना मिलते ही राहत व बचाव कार्य के लिए पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। एक सड़क से दूसरी सड़क में गिरी बस के कारण लोगों को रेस्क्यू करने में अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। 
 
विज्ञापन

7 of 9
कुल्लू बस हादसा। - फोटो : संवाद
बस हटाने के लिए देरी से पहुंची जेसीबी के कारण स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला। घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा क्षेत्रवासियों को कभी न भूलने वाला जख्म दे गया है। इस दौरान अपनों को खोने के गम में महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल हुआ उनको दूसरी महिलाएं सांत्वना दे रही थी। 

 

8 of 9
बस के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद
हादसे के बाद सभी बाजार रहे बंद 
भयावह बस हादसे के बाद सैंज घाटी के न्यूली, मातला, सैंज, नालागढ़, शलबाड़ और बिहाली बाजार शोक स्वरूप बंद रहे। व्यापार मंडल के प्रधान खेबाराम काईथ और व्यापारी विकास समिति के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही सैंज के व्यापारी मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और मौके पर ग्रामीणों का सहयोग किया। उन्होंने कहा कि समय पर यात्रियों को मदद मिलती तो कई लोगों की जान बच सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

9 of 9
यहां हुआ हादसा। - फोटो : संवाद
हादसे में घायल परिचालक गोपाल ने बस हादसे को लेकर कहा कि हमें पता नहीं चला कि क्या हुआ, बस अचानक मिट्टी पर फिसल गई। हादसे के समय बस में 12 से 15 लोग सवार थे। सबकुछ इतना जल्दी हुआ कि हमें खुद को बचाने का मौका नहीं मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें