लाहौल-स्पीति के रिहायशी इलाकों में ताजा हिमपात से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। अटल टनल रोहतांग यातायात के लिए बंद हो गई है। लाहौल का कुल्लू जिला से संपर्क कट गया है। किन्नौर जिले की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। चंबा के जोत में आधा फीट बर्फबारी के बाद रविवार को चुवाड़ी-जोत मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया गया। पांगी के साचपास, कुंडा धार, चैहणी धार और चसक भटोरी में भी छह इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। भरमौर के मणिमहेश, धन्छौ, कुगति और काली छो में भी ताजा हिमपात हुआ है।