फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बर्फबारी के बीच रात को रेस्क्यू किए सैलानी, सड़कों पर फंसे हैं वाहन

Wed, 06 Jan 2021 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 6
सोलंगनाला में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और कुल्लूू जिले में पिछले तीन दिनों से ऊंची चोटियों पर हिमपात व निचले क्षेत्रों में बारिश का कहर जारी है। बर्फबारी व बारिश के बाद कुल्लू व लाहौल-स्पीति में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दो हाईवे एनएच तीन, एनएच 305 सहित कई सड़क मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गए हैं।

विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रोहतांग दर्रा में अब तक 90, अटल टनल के नॉर्थ व साउथ पोर्टल में 70, सोलंगनाला में 30, केलांग में 25, उदयपुर में 25, सिस्सू में 75, कोकसर में 75 और जलोड़ी दर्रा में 30 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जबकि मंगलवार रात से बर्फबारी व बारिश जारी है। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात बरतने को कहा है। वहीं दूसरी ओर मंगलवार रात को बर्फबारी के चलते 10 घंटों तक लगे लंबे जाम के कारण देर रात तक पर्यटक सोलंगनाला में ही फंसे रहे।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
रात को करीब एक बजे तक वाहनों को निकालने के लिए पुलिस के जवान डटे रहे। बर्फ से वाहनों की फिसलन होने से पुलिस ने देर रात पर्यटकों को रेस्क्यू कर होटलों तक पहुंचाया। लेकिन पर्यटकों के करीब 100 से अधिक वाहन सोलंगनाला में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह सड़क बहाल कर फंसी गाडिय़ों को निकालने में प्रशासन जुट गया है। वहीं बर्फबारी होने से घाटी के बागवान और किसान गदगद हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
तापमान में भी गिरावट आ गई है जोकि सेब चिलिंग ऑवर्स के लिए वरदान साबित होगी। बर्फबारी सेब की फसल के लिए संजीवनी का काम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें