फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, अटल टनल नहीं जाने दिए पर्यटक, शिमला में बढ़ी शीतलहर

Thu, 02 Dec 2021 07:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
बर्फ से लकदक लाहौल की वादियां। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के काजा, रोहतांग दर्रे और चंबा पांगी-भरमौर में ताजा बर्फबारी हुई है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। शिमला में बादल छाए रहने से शहर में शीतलहर बढ़ गई है। गुरुवार को येलो अलर्ट के बीच प्रदेश की चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग के दोनों पोर्टल में हल्की बर्फबारी के चलते पर्यटकों को मनाली से आगे सोलंगनाला तक ही भेजा गया। पर्यटक वाहनों को टनल की ओर एहतियातन नहीं जाने दिया गया। वहीं, शुक्रवार को मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

चार दिसंबर से दोबारा मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है। पांच और छह दिसंबर के लिए चेतावनी भी जारी हुई है। नाहन में अधिकतम तापमान 18.0, ऊना 17.0, धर्मशाला 16.2, कांगड़ा-बिलासपुर 16.0, चंबा-भुंतर 15.9, सुंदरनगर 15.2, शिमला 14.5, हमीरपुर 14.4, सोलन 13.5, डलहौजी 12.6, कल्पा 6.9 और केलांग में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.8, कल्पा 4.8, मनाली 7.2 और शिमला में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
बर्फ से सफेद हुई सड़क। - फोटो : अमर उजाला
जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। रोहतांग के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा, काजा तथा दारचा सहित लाहौल-स्पीति के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि केलांग के साथ अटल टनल रोहतांग में हल्की बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

विज्ञापन

3 of 6
ठंड से जमे झरने। - फोटो : अमर उजाला
जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी की ऊंची पहाडि़यों पर भी ताजा हिमपात हुआ। ठंड बढ़ने से कई नालों में बहने वाला पानी भी जाम होना शुरू हो चुका है। मणिमहेश कैलाश पर्वत, कुगति, चौबिया, दरूण, कालीछोह, इंद्रहार, जालसू और पांगी के जोत पर ताजा हिमपात हुआ। गुरुवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई। 

4 of 6
लाहौल घाटी। - फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी से योचे गांव नहीं पहुंची बस 
वहीं, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीतिके पहाड़ और ऊपरी रिहायशी इलाके बर्फ की चांदी से सफेद हो गए। केलांग, सिस्सू, अटल टनल और कोकसर आदि में फाहे गिरते रहे। इससे घाटी में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम के बदलते तेवरों के बीच गुरुवार को लाहौल के अंदर और बाहर के रूटों में निगम की बस सेवा सामान्य रही। जिले के दुर्गम गांव योचे को भेजी गई निगम की बस गंतव्य तक नहीं पहुंच सकी। सड़क पर बिछी बर्फ के कारण बस को वापस केलांग बुलाया गया। जिले में बिजली और दूरसंचार सेवा सामान्य रही है। स्पीति के लोसर पंचायत में सुबह से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
बर्फ के बीच गुजरती कार। - फोटो : अमर उजाला
तोदघाटी के योचे, दारचा, छिका रारिक और रंगयोग बरयोग, कोकसर, सिस्सू, खंगसर और गोंधला में भी रुक रुककर हिमपात जारी है। घाटी में बर्फबारी व बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। लाहौल-स्पीति प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी सैलानियों व आम लोगों को टनल में आवाजाही न करने की हिदायत दी है। लाहौल-स्पीति के रिहायशी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है और जिला में दुश्वारियां शुरू हो गई है। सड़कों पर बर्फ गिरने से फिसलन का खतरा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धर्मशाला में धौलाधार चोटी का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
कहां कितनी गिरी बर्फबारी 
रोहतांग दर्रा ---15 सेंटीमीटर 
बारालाचा -----25 सेंटीमीटर 
कुंजुम दर्रा----10 सेंटीमीटर 
काजा------पांच सेंटीमीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें